Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कार चालक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें शराब की कई बोतलें मिलीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना के समय चालक शराब के नशे में था या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रायपुर:तेज रफ्तार का कहर: विधानसभा रोड पर डिवाइडर में घुसी कार

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिला संयोजक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खमहारडीह थाना क्षेत्र में बदमाश युवकों ने जिला संयोजक भूपेंद्र साहू को घेर लिया और उन पर लात-घूंसों व डंडों से हमला कर दिया। हमले में भूपेंद्र साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने पहले जिला संयोजक को घेरा, फिर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घायल भूपेंद्र साहू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। खमहारडीह थाना पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। मारपीट के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

बजरंग दल जिला संयोजक पर लात-घूंसों और डंडों से किया हमला

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर एक शिक्षिका से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने ई-रिक्शा रुकवाया और विरोध करने पर शिक्षिका का पर्स लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक शिक्षिका को निशाना बनाते हुए पिस्टल दिखाकर उनका पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 दिनदहाड़े शिक्षिका से पिस्टल की नोक पर लूट

बलौदाबाजार में रायपुर से इलाज कराकर ओडिशा लौट रही एक एम्बुलेंस कसडोल थाना क्षेत्र में कसडोल-कटगी मेन रोड (NH 130 B) पर ग्राम पीसीद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार छह ओडिशा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।यह तेज रफ्तार एम्बुलेंस सड़क पर करीब 300 मीटर तक घिसटती रही और फिर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। डायल 112 की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।एम्बुलेंस क्रमांक CG 04 PP 4032 में मरीज, परिजन, चालक और हेल्पर सहित कुल आठ लोग सवार थे। ये सभी रायपुर से इलाज करवाकर बरगढ़, ओडिशा लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे पीसीद स्थित जायसवाल ढाबा के पास सड़क पर बने गड्ढे में वाहन उछल गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस पलट गई।

बलौदाबाजार:तेज रफ्तार एम्बुलेंस पलटी300 मीटर तक घिसटी एम्बुलेंस

रायपुर के नेताजी होटल की मिठाई से मरे हुए कीड़े और कॉकरोच निकले हैं। शिकायतकर्ता शिवांकर ने आधा किलो शाही मिल्क केक ऑर्डर किया था। मिठाई के डब्बे के भीतर 4 से 5 पीस में मरे हुए कॉकरोच और छोटे कीड़े मिले।इसके बाद उन्होंने होटल प्रबंधन से संपर्क किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जोमैटो ऐप पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया गया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा- “ऐसा होता नहीं है, गलती हो गई होगी।”इसके बाद बिना किसी अन्य सवाल का जवाब दिए कॉल कट कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत खाद्य विभाग से भी की है

रायपुर:नेताजी होटल की शाही मिल्क-केक से निकले कॉकरोच

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने बनाया गया छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 कानून राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। राज्य सरकार ने इस कानून को लागू करने के लिए विस्तृत नियमावली जारी कर दी है, जिससे अब अवैध धर्म परिवर्तन के मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि 4 अगस्त को अधिनियम के नियमों की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है। इसके साथ ही कानून पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना और अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाना है।

गृहमंत्री शर्मा बोले- कानून तोड़ने वालों का कलेजा कांपेगा:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में कुछ कैंडिडेट्स के नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लिस्ट के अनुसार ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’ नाम के कैंडिटेट ने SI भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पास की है।यह लिस्ट सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने वायरल की है। वहीं कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन नामों का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा- ‘दोनों को सांय-सांय बधाई। सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद ये विष्णुदेव साय की अभूतपूर्व उपलब्धि है।’

CGPSC SI रिजल्ट में न्यूज और स्पेस रानी पास, बवाल:
बाल नहीं कटवाने की बात को लेकर शिक्षक पर दो छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक ने दोनों छात्रों को डंडे से पीटा और किसी को भी इस घटना की जानकारी नहीं देने की धमकी दी।बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तब परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और पूरे मामले को लेकर नाराजगी जताई।घटना सामने आने के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। अब परिजन शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से किए जाने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बाल नहीं कटवाने पर छात्रों की डंडे से पिटाई

छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि सीधे डीबीटीrके माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

आज लाखों महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सम्मान राश

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments