रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़प में 16 पुलिस जवान घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर सभी के उपचार की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग में फंसने से कई जवान घायल हुए, वहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थर और बोतलें फेंके जाने से भी पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। घायलों में एक महिला आरक्षक भी शामिल हैं, जबकि दो जवानों को गंभीर चोटें आई हैं।घायलों में प्रशिक्षु उप निरीक्षक देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई है। सभी घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
BJP प्रदर्शन में 16 पुलिस जवान घायल, अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर
भिलाई। भिलाई में डायल-112 की गाड़ी और कांग्रेस कार्यकर्ता की कार के बीच हुई टक्कर के बाद विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद डायल-112 के चालक ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी।घटना से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में छावनी थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना वजह उनके कार्यकर्ता के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया।प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबंधित पुलिसकर्मी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर कुछ देर तक थाने में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत कराने का प्रयास किया गया। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
डायल-112 की गाड़ी से टक्कर के बाद बवाल, कांग्रेसियों ने थाने में किया हंगामा
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे-130C पर भीषण सड़क हादसे में एक रेंजर की मौत हो गई। हादसा बुड़गेलटप्पा के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।हादसे में देवभोग वन परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार ट्रक से कार की भिड़ंत, रेंजर की दर्दनाक मौत
बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) में पेपर लीक की आशंका के बाद लॉ विभाग की मई महीने में आयोजित परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए री-एग्जाम कराने का फैसला लिया है।जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लॉ विभाग की परीक्षाएं अब 27 जुलाई से दोबारा आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने नई परीक्षा तिथियों की जानकारी भी जारी कर दी है।बताया जा रहा है कि बीते दिनों समर्थ पोर्टल के हैक होने के बाद प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका जताई गई थी। इसी को देखते हुए परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मई में हुई परीक्षाएं निरस्त कर री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से नई समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।
GGU में पेपर लीक के बाद लॉ विभाग की परीक्षाएं रद्द, 27 जुलाई से होंगे री-एग्जाम
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में शराब और चिकन पार्टी का मामला सामने आया है। फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय अपने अन्य साथियों के साथ ड्यूटी के दौरान एक कमरे में पार्टी करते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस मामले में CMHO डॉ. कपिल देव पैकरा ने फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उनका कहना है कि मामले में विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यह मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी का है।
सूरजपुर के सरकारी अस्पताल में स्टाफ की शराब-चिकन पार्टी
बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए हैं। उनकी रिहाई के बाद जेल के बाहर समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।करीब 8 महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद अमित बघेल सबसे पहले महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर हाथ में लेकर जेल परिसर से बाहर कदम रखा। अमित बघेल ने कहा कि 2028 में छत्तीसगढ़ियावादी सरकार बनेगी।बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में 10 जून 2024 को एक सामाजिक मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। आरोप है कि वहां छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने मंच से भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उग्र कर दिया।
बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल रिहा: