छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होने वाला है। इससे एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम विषयों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही सरकार को घेरने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। सत्र के दूसरे दिन 14 जुलाई को कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। इसके अलावा कांग्रेस नकटी अतिक्रमण तोड़फोड़ मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाएंगी।बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। अपने बातों से मुकरे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। इनके राज्य में रेत माफिया लोगों की जान ले रहे हैं। जिंदा जला रहे हैं। इनके राज्य में शराब गल- गली बिक रही है। ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर सरकार हम सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस!
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुराने विवाद के चलते 14 साल के लड़के की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी नग्न लाश खेत में दफना दिया गया। आरोपी हेमंत कुमार (22) पैसों का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि मर्डर के पहले उसने नाबालिग के साथ अननेचुरल सेक्स भी किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि की जाएगी।मामले में रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।
खेत में मिली 14 साल के लड़के की नग्न लाश:अननेचुरल सेक्स
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रात घर लौट रही महिला को बंधक बनाकर 3 युवकों ने गैंगरेप किया है। आरोपियों ने सड़क किनारे खेत में ले जाकर साड़ी से महिला का हाथ-पैर बांध दिया और बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया।महिला का आरोप है कि वारदात के बाद युवकों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए।पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है, क्योंकि वे उसी के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनानगर थाना क्षेत्र का है।
महिला को बंधक बनाकर गैंगेरप, फिर पेशाब किया
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आदर्श नगर स्थित पानी टंकी के पास थूकने की बात को लेकर एक नाबालिग छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में 15 वर्षीय छात्र शिवम नायक उर्फ शिब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, महिमा नगर निवासी राम कुमार नायक ने सिरगिट्टी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उनका भांजा शिवम नायक शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्तों देवरथ साहू और शिवा राव के साथ पोचो ग्राउंड से क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था।
थूकने के विवाद में नाबालिग छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला,
राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बुढ़ापारा में रविवार को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बैंक परिसर से काले धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।आग बुझाने के साथ ही बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य जरूरी सामान को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर बैंक परिसर के आसपास लोगों की आवाजाही भी रोक दी, ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।
रायपुर के PNB बैंक में आग शॉर्ट सर्किट की आशंका
बालोद। बालोद जिले के कोकान पहाड़ी में फोटोशूट के दौरान एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी पर फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से युवक नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।घायल युवक की पहचान धीरज यादव के रूप में हुई है। फिलहाल उसका इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।तीन युवक गए थे फोटोशूट के लिए जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर की है। कंट्रोल रूम को करीब 12:47 बजे कोकान पहाड़ी में हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल और 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीन युवक फोटोशूट के लिए पहाड़ी पर पहुंचे थे। इसी दौरान फोटो खिंचवाते समय धीरज यादव का संतुलन अचानक बिगड़ गया। पैर फिसलने के कारण वह पहाड़ी से नीचे जा गिरा। गिरने से युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर घायल अवस्था में पड़ा रहा।
कोकण पहाड़ी पर फोटो शूट के दौरान हादसा
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शादीशुदा महिला ने 3-4 दोस्तों के साथ मिलकर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया।फिर घायल अवस्था में उसे कुएं में फेंक दिया। किसी तरह इसकी जानकारी परिजनों को मिली, तब युवक को कुएं से निकलाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप कडियम के रूप में हुई है। मामला मोदकपाल थाना क्षेत्र का है।रिश्तेदारों के अनुसार, दिलीप का पिछले करीब 1 साल से बीजापुर नगर पालिका में कार्यरत शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। दिलीप को बाद में महिला के विवाहित होने की जानकारी मिली थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था।

