छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ ही सांपों का खतरा बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सर्पदंश का मामला सामने आया है। यहां बिस्तर पर सो रहे पिता और उसकी बेटी को एक जहरीले सांप ने डस लिया है। जिससे दोनों की मौत हो गई। सर्पदंश के बाद परिजन अस्पताल ले जाने की जगह झाड़-फूंक में लगे रहे। मामला जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के डंभाटोली गांव का है। यहां के रहने वाले शनिचरा पैंकरा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जमीन पर लेटे थे। तभी एक जहरीला सांप उनके बिस्तर पर चढ़ गया और उसने शनिचरा और उसकी 4 वर्षीय बेटी महंती को डस लिया। थोड़ी देर बाद जब शनिचरा की नींद खुली तो उसने अपने बिस्तर में फन फैलाए बैठे जहरीले सांप को देखा।इसके साथ ही पिछले तीन दिनों में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक से बचने को कहा गया है।
रेंगकर बिस्तर तक पहुंची मौत सर्पदंश से पिता-बेटी की मौत
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर जनपद के सैकड़ों आवासहीन हितग्राहियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। आवास सर्वे सूची में नाम शामिल नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन में 20 से अधिक गांवों के हितग्राही शामिल हुए। उनका आरोप है कि उन्होंने समय पर आवेदन जमा किए थे, लेकिन इसके बावजूद फिंगेश्वर जनपद में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और पात्र लोगों के नाम आवास सर्वे सूची में नहीं जोड़े गए।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि दोबारा सर्वे कर सभी पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में शामिल किए जाएं, हितग्राहियों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
छत का हक दो’… सैकड़ों आवासहीनों का कलेक्ट्रेट घेराव
रायपुर के नकटी गांव में जिन लोगो के घरो पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। उन घरो के परिजनों ने आसमान के नीचे रात बिताई, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थीं।गलवार को पूर्व CM भूपेश बघेल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनको विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके न्याय और अधिकारों की इस लड़ाई में साथ है। बेदखल परिजनों ने बताया कि प्रशासन पुनर्वास के नाम पर 12-14 सदस्यों वाले बड़े परिवारों को महज एक कमरा दे रहा है, जहां न बिजली-पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं।इस दौरान PCC चीफ दीपक बैज, पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।
नकटी गांव के विस्थापितों की खुले आसमान में कटी रात
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र स्थित NTPC टाउनशिप से आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक प्लंबर ने पंप हाउस के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक NTPC टाउनशिप में प्लंबर का काम करता था और पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं आ रहा था। मंगलवार को उसका शव पंप हाउस के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
कवर्धा जिले में भारतीय किसान संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। पंडरिया शक्कर कारखाना के पास किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर चक्काजाम कर धरना शुरू कर दिया है। आंदोलन में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हैं, जिससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया ।किसानों की प्रमुख मांग पंडरिया शक्कर कारखाना से करीब 25 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान का तत्काल भुगतान करने की है। इसके साथ ही वे कृषक उन्नति योजना का लाभ सभी किसानों को दिए जाने की मांग भी कर रहे हैं।आंदोलन को देखते हुए मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात है।
गन्ना भुगतान भारतीय किसान संघ ने NH किया जाम,
भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 संतोषी पारा में एक युवक द्वारा आत्मदाह किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब के नशे में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।फिलहाल आत्मदाह के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रापुर के तिल्दा-नेवरा थाना शेत्र के ग्राम सिर्वे में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा घरेलू विवाद और शराब की लत को कारण माना जा रहा है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सिर्वे निवासी मोतीराम वर्मा (35) ड्राइवरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार शाम भी उसने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसके सिर में टांके भी लगाए गए। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान,

