Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में शुक्रवार (26 जून) सुबह हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गुंडरदेही गांव के पास सड़क किनारे खेल रहे एक 10 साल के बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने जब ट्रक को रोकने की कोशिश तो, ड्राइवर बैरिकेड्स तोड़कर महाराष्ट्र बॉर्डर की ओर भाग निकला। पहले मोहला में नाकेबंदी की गई थी। ट्रक ड्राइवर बैरिकेड्स तोड़ आगे निकल गया, इसके बाद उसे मानपुर में रोकने की कोशिश की गई। इस बार भी वह नहीं रुका।इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। भागते हुए आखिरकार कोहका के पास ट्रक सड़क ने नीचे उतर गया, तब जाकर आरोपी ड्राइवर पुलिस की पकड़ में आया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मोहला-मानपुर में 2 जगह ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ड्राइवर बैरिकेड्स तोड़कर भाग गया। - Dainik Bhaskar
पहले मासूम को कुचला, फिर पुलिसवालों को रौंदने की कोशिश

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिनदहाड़े एक युवती की उसके ही घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे.पहले परिवार वालों से पूछा- “पूर्णिमा कहां है?” और जैसे ही 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान सामने आई… ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।गोली सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी… अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जिंदगी की डोर टूट गई।गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर पहुंचे तो पूर्णिमा खून से लथपथ पड़ी मिली। डायल-112 की टीम उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सक्ती: दिनदहाड़े मर्डर… घर में युवती को गोलियों से भूना!”

महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने  अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड बलराम सैनी को तेलंगाना के सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया है।जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क ओडिशा से हरियाणा तक फैला हुआ था और करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये के गांजा कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी कथित तौर पर व्हाट्सएप के जरिए ड्रग्स कैरियर को रूट लोकेशन और आवश्यक निर्देश भेजता था, ताकि पुलिस की नजरों से बचकर तस्करी की जा सके।

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बस के नीचे फंस गई। जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर  बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बस ने कुचला… युवक की मौके पर मौत!

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को रिश्तेदारों के सामने 3 तलाक दे दिया। इससे पहले पत्नी ने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों परिवारों के बीच समझौता कराने की कोशिश हुई, लेकिन पति ने पत्नी को साथ रखने से साफ मना कर दिया।पीड़िता ने बताया कि शादी के समय उसके परिवार ने घरेलू सामान के साथ 3 लाख रुपए कैश दिए थे। इसके बाद भी पति 5 लाख रुपए और दहेज की मांग कर रहा था। इसके अलावा शादी के ढाई साल बाद भी बच्चा नहीं होने के कारण उसका पति से विवाद हुआ था।पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिश्तेदारों के सामने पति ने कहा- तलाक, तलाक, तलाक

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में 13 हाथियों के झुंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी ऐतमा नगर परिक्षेत्र स्थित सलिहाभाठा जलाशय में जलक्रीड़ा करते और ‘डस्ट बाथ’ लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वन्यजीवों का यह दुर्लभ दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में हाथियों का झुंड पानी में उतरकर एक-दूसरे पर सूंड़ से पानी उछालते और मस्ती करता नजर आ रहा है। कुछ हाथी पानी में लोट लगाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य हाथी जलाशय के किनारे सूंड़ से धूल-मिट्टी उड़ाकर अपने शरीर पर डालते नजर आते हैं।

कटघोरा में तालाब में 13 हाथियों के मस्ती का VIDEO

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद दोस्त ने युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने युवक के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से उसने सब्बल और पहने हुए कपड़ों को पास के तालाब में फेंक दिया।पुलिस जांच में सामने आया कि युवक आरोपी के घर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद वह गाली-गलौज करने लगा। इससे नाराज होकर आरोपी ने उस पर सब्बल से हमला कर दिया। घटना के समय उनका एक अन्य दोस्त भी मौके पर मौजूद था।पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर का है।

दुर्ग:शराब पार्टी के बाद सब्बल से दोस्त की हत्या
राजधानी के माना इलाके के नकटी गांव में शुक्रवार  को कब्जा हटाने की कार्रवाई को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी के बीच वार्ड 16 और 17 के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव किया और भाजपा नेताओं के खिलाफ “वापस जाओ” के नारे लगाए।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने 25 जून की तारीख वाला नोटिस उन्हें शुक्रवार को आकर चस्पा किया। इससे उन्हें अपनी बात रखने या कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का समय नहीं मिला।नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे।
रायपुर नकटी में भाजपा नेता वापस जाओ के लगे नारे

कोरबा जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी एवं मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा है। पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान निखिल रजक नामक युवक से उसकी एक सहेली के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपी ने अपने परिजनों से मिलाने का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया, जहां घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने का आश्वासन दिया।

कोरबा  शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ आयरलैंड ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लीटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 183 रन बनाए। टीम की ओर से लोर्कान टकर और गारेथ डेलनी ने शानदार पारियां खेलीं और भारत के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। भारतीय गेंदबाजी में हर्षित राणा सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चार ओवर में 57 रन लुटाए।184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। टीम के कई अनुभवी बल्लेबाज, जिनमें संजू सैमसन और ईशान किशन शामिल हैं, सस्ते में आउट हो गए। भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में नजर आई और टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

आयरलैंड के आगे विश्व चैम्पियंस ढेर भारत की शर्मनाक हार
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments