Homeखेलसुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की बड़ी खबरे

राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई हैं,जहां एक आरोपी के द्वारा 3 वर्षीय एक मासूम बालक के साथ मारपीट करने और दुष्कर्म का प्रयास किया गया,जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं,पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का हैं जहां आरोपी के द्वारा मासूम बच्चे को अपने साथ दूसरी जगह पर ले जाकर मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया गया,इसके बाद पूरी घटना की जानकारी बालक ने अपने परिजनों को बताई परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की हैं,वहीं पूरे मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि थाना बसंतपुर क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक बच्चा बालक हैं, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

राजनांदगांव: बालक के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने पुणे वाले मित्र के साथ मिलकर अपनी ही कंपनी में काम करने वाली युवती के फोटो व वीडियो को अश्लील बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। जिसके बाद युवती ने इस मामले से तंग आकर थाने में मामला दर्ज करा दिया। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हो गया। जबकि दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस लगातार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।मामले की जानकारी देते हुए बांदे थाना प्रभारी ने बताया कि 20 जून को युवती ने ब्रोजेन पाल 30 साल निवासी बांदे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जहाँ पुलिस ने धारा 77,79,351 (2 ),3 (5) bns 66 (सी) 66 (ई) 67 (ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

कांकेर: युवती को बदनाम करने बनाया अश्लील वीडियो, मामला दर्ज

धमतरी गरियाबंद उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरे में हाथियों का एक झुंड अपने नन्हे शावकों के साथ करीब 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित एक झिरिया में पानी पीते और आनंदपूर्वक स्नान करते हुए नजर आया।यह दृश्य साबित करता है कि छोटे-छोटे संरक्षण प्रयास भी भीषण गर्मी और जल संकट के दौर में वन्यजीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकते हैं।उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगभग 40-45 हाथियों का झुंड मौजूद है।जिसमें से कुछ हाथिया कुल्हाड़ीघाट की झिरिया में अठखेलिया करते हुए नजर आ रहे है,जिसमें शावक भी मौजूद है।वही हाथियों के अठखेलिया करने का वीडियो उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने साझा किया है।

 कुल्हाड़ीघाट की झिरिया में हाथियों का मनमोहक दृश्य आया सामने,

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे। जहां वे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। यहां उन्होंने 40 मिनट तक सीनियर नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ सीधी बातचीत की।करीब 4 घंटे के प्रोग्राम के बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट के पास ही रुककर राहुल गांधी ने टपरी पर चाय पी और PCC चीफ दीपक बैज को बिस्किट खिलाया। इस दौरान सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।  बता दें कि अभनपुर में चल रहा शिविर पूरी तरह से गोपनीय है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे हुए थे। यहां कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ रही कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत धक्का-मुक्की के बीच गेट के बाहर ही रह गए थे।

टपरी पर राहुल गांधी ने पी चाय:बैज को खिलाया बिस्किट,

रायपुर के तिल्दा-नेवरासे लगे ग्राम अल्दा और देवरी में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं के लिए कथित रूप से अवैध तरीके से जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेताओं और दोनों गांवों के ग्रामीणों ने दोषी सरपंच-सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर थाना घेराव का निर्णय लिया है। इस आंदोलन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।कांग्रेस के अनुसार ग्राम अल्दा में एक वर्ष पूर्व आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रस्तावित प्लांट का विरोध किया था और किसी भी ग्रामीण ने परियोजना के समर्थन में अपनी सहमति नहीं दी थी। इसके बावजूद अभिलेखों में कथित हेरफेर कर कंपनी के पक्ष में एनओसी जारी करने का आरोप लगाया जा रहा है।

भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज होगा तिल्दा थाना घेराव

छत्तीसगढ़ की गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दिनदहाड़े 2 बदमाश पुलिसकर्मी बनकर घर आए और बंदूक की नोक पर व्यापारी को किडनैप कर लिया। जबरन व्यापारी को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए। इस घटना का लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला मरवाही थाना इलाके के उषाढ गांव का है।पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों और व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक फिरौती या किसी और चीज को लेकर कोई कॉल या मैसेज नहीं आया है।व्यापारी गिरीश यादव अपने गांव उषाढ में ही किराना, छड़-सीमेंट और आटा चक्की का व्यवसाय करते हैं। सुबह 11 बजे गिरीश यादव घर के गलियारे पर सो रहे थे। इससे 25 दिन पहले सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पिस्टल की नोक पर व्यापारी का अपहरण, VIDEO
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments