Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और CMHO ऑफिस के बाहर में हंगामा कर दिया।पति का आरोप है कि, इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई। जबकि डॉक्टर का कहना है कि, इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को उल्टी हुई और श्वास नली में फंसने के कारण मौत हुई है।अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच की बात कही है। वहीं, परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं CMHO ने पोस्टमॉर्टम और मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है।

सूरजपुर अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां-बच्चे की मौत

US-Iran Peace के बाद अब ईरानी तेल का निर्यात शुरू हो गया है. दो महीने चली अमेरिकी नाकाबंदी के बाद अब होर्मुज से ईरान के तेल से लदे जहाजों-टैंकरों को निकलते देखा गया… मिडिल ईस्ट में जंग खत्म हो गई है और अमेरिका-ईरान में शांति समझौता हो गया है. इसके तहत जहां ईरान होर्मुज खोलने को राजी हो गया, तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप नेदुनिया की तेल गैस जरूरत को पूरा करने के लिए अहम इस जरूरी समुद्री रूट से अमेरिकी नेवी की नाकाबंदी हटा दी. इसका असर भी देखने को मिल रहा है, करीब दो की नाकाबंदी के बाद अब जहाजों में भरकर ईरानी कच्चा तेल निकलने लगा है पिछले दो महीनों में यह ऐसा पहला एक्सपोर्ट है, जिसकी पुष्टि 15 जून, 2026 के AIS डेटा और सैटेलाइट तस्वीरों से हुई है.

खुली 2 महीने की नाकाबंदी..US-ईरान में हुई डील,

भिलाई के बॉम्बे आवास क्षेत्र में देर रात 10 से 12 लोगों ने एक घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भिलाई में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यह आम बात होती जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगाई गई है।

भिलाई में फिर चाकूबाजी: बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला,

रायपुर जिले के धरसीवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलतरा में मंगलवार को एक झोपड़ीनुमा ढाबे में आदिवासी महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कमली नेताम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मौके पर सीएसपी माना लंबोदर पटेल, धरसीवा थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान, सिलतरा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर एवं एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धरसीवां चीरघर भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमली नेताम मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करती थी। वह पिछले करीब छह माह से सोनी देवार नामक युवक के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी।रेंजर की पत्नी सतना जिले में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ढाबे में मिला आदिवासी महिला का शव

रीवा के एक होटल में रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय के अपनी कथित महिला मित्र के साथ ठहरने को लेकर विवाद हो गया. सूचना मिलने पर उनकी पत्नी होटल पहुंच गईं, जिसके. बाद कमरे में मौजूद महिला और पत्नी के बीच बहस शुरू हो गई. विवाद के चलते होटल में हंगामे जैसी स्थिति बन गई. बाद में रेंजर और महिला वहां से चले गए. पत्नी की शिकायत पर चोरहटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रेंजर की पत्नी सतना जिले में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

होटल में रेंजर की पत्नी की ‘रेड’,बाथरूम में भागी गर्लफ्रेंड

बिलासपुर हाईकोर्ट ने महिला सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है, भारतीय समाज में यदि किसी महिला के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना कृत्य होता है, तो वह अपनी गरिमा और आत्मसम्मान पूरी तरह खो देती है। समाज का सामना करने में होने वाली अत्यधिक मानसिक प्रताड़ना और ग्लानि ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए काफी है। कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ ही पहले जिला रायपुर अब बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में हुए एक संवेदनशील मामले में आरोपी की 10 वर्ष की सजा को बरकरार रखा है। जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच ने मामले से जुड़ी दस्तावेजी फाइल के तहत आरोपी विजय कुमार वर्मा द्वारा दायर आपराधिक अपील को खारिज कर दिया है।

दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने खुद को लगाई आग,

बैकुंठपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बैकुंठपुर: कार में लगी भीषण आग, एक की जिंदा जलकर मौतस

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करी के विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को जिंदा जलाकर मार दिया गया। आरोप है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने उनके घर के सामने उनकी फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे भाजपा नेता के भाई और शिक्षक की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना सोनहत थाना क्षेत्र की है।

भाजपा नेता और भाई को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, मौत
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments