Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 48 गांवों के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखकर बिजली की मांग की है। उनका आरोप है कि समाधान शिविर में उनकी सुनवाई नहीं हुई और न जिला प्रशासन ने बिजली मुहैया करवाई। इससे नाराज ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है।मामला मैनपुर ब्लॉक के राजापड़ाव क्षेत्र का है, जो उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है। बुधवार को 8 पंचायतों के 48 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने ब्लड से 500 से ज्यादा लेटर लिखे, जिसे स्पीड पोस्ट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) को भेजा जाएगा।वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, शुद्ध पेयजल, सामुदायिक वन अधिकार पट्टा जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाई है।

अंधेरे में 48 गांव,PM को खून से लिखे 500 लेटर

एक स्कूल में टीचर और एडमिन असिस्टेंट के तौर पर काम करने वाली 55 वर्षीय महिला पर अपने ही 16 साल के नाबालिग छात्र के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी महिला की पहचान अमांडा कैट्ज के रूप में हुई है। महिला ने महज तीन महीनों के भीतर छात्र को 19 हजार से ज्यादा टेक्स्ट मैसेज भेजे थे और दोनों के बीच करीब 600 बार फोन पर बातचीत भी हुई थी।जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। इस पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब एक छात्र की मां के हाथ वह मोबाइल चैट लग गई। अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार, महिला ने छात्र को “मैं तुम्हारे बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रही हूं” और “मैं तुम्हारे लिए पागल हूं” जैसे कई रोमांटिक और इमोशनल मैसेज भेजे थे।

55 साल की मैडम ने नाबालिग छात्र को भेजे मैसेज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में नवंबर 2025 में हुई 4 साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चे के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी फरारी के दौरान, गोवा, मुंबई, मोरवी, हैदराबाद में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि, अवैध संबंध के चलते बच्चे की हत्या की गई थी।बता दे की 1 नवंबर 2025 को आमानाका क्षेत्र में 04 वर्षीय बालक मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बता इस दौरान  बताया या गया था कि, बालक को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई थी।

अवैध संबंध बना 4 साल के मासूम की हत्या की वजह

ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है. इस जहाज पर कुल 28 लोग सवार थे. इनमें से 24 भारतीय थे. दुखद बात यह है कि इस हमले के बाद 3 भारतीय लापताबताए जा रहे हैं. जबकि 21 भारतीय को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है. ये घटना 10 जून की है. भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की है.जिस जहाज पर हमला किया गया है उसका नाम सेटेबेलो है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जहाज पर मौजूद 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से अब तक 21 भारतीयों को बचा लिया गया है और तीन भारतीय लापता बताए जा रहे हैं. मंत्रालय ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है

ओमा: ऑयल टैंकर पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय लापता

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में रखे पटाखों में लगातार जोरदार धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार दिखाई देने लगा।जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण लगातार विस्फोट होते रहे, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कोरबा में पटाखा गोदाम में भीषण आग:लाखो का पटा खाख़ाक 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास नशे में इस्तेमाल होने वाले गोगो रैपर की अवैध बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1120 नग गोगो रैपर बरामद किए गए हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गोगो रैपर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है।सिंधी कॉलोनी, पक्की खोली, रायगढ़ रहने वाला सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा ने पूछताछ में पुलिस को बतया की वह गोगो रैपर को रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र से करीब 14,500 रुपये में खरीदकर लाता था। इसके बाद रायगढ़ शहर के विभिन्न पान ठेलों और दुकानों में चोरी-छिपे इसकी बिक्री करता था।

रायगढ़ में गोगो रैपर के साथ आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले के पुरुषोत्तमपुरी में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। नाव में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।रुषोत्तमपुरी में धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान50 से अधिक श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह गोदावरी नदी में पलट गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अधिकांश श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जानकारी में एक महिला की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा! श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी

रायपुर के बिरगांव के रावणभाटा क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस वक्त विवादों में घिर गया, जब कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई।  मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों गुटों को शांत कराया। सुशासन तिहार प्रदेश सरकार का जनसमस्याओं के समाधान से जुड़ा अभियान है, जो इन दिनों पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान किसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे को धक्का देने लगे। हंगामे के कारण कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुशासन-तिहार के दौरान BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प,
रायगढ़ जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक सिक्युरिटी गार्ड ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। चक्रधर नगर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि मार्च में जब वह एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होनें कोरबा गई थी, वहां उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी। इस दौरान उसने मोबाईल नंबर लेकर बातचीत शुरू की और स्वयं को पुलिसकर्मी बताया  वर्दीधारी तस्वीरें साझा कर उससे शादी करने की इच्छा जताई। उसे पीड़िता के गांव में अकेले रहने की जानकारी हुई तब आरोपी उसके गांव पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।और आरोपी ने  उसके अंतरंग फोटो और वीडियो बनालिया
खुद को पुलिसकर्मी बताकर गार्ड ने महिला से बनाए संबंध
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments