Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवक ने महज एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे दिया। आरोपी ने पहले अपने दोस्त को शराब पीने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया। वहां आरोपी से बोला- ‘मेरा लड़ने का मन कर रहा है, चलो लड़ते हैं’। इसके बाद अपने पास रखे चाकू से दोस्त की पीठ और माथे पर हमला कर दिया।दोस्त ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने रास्ते में जा रहे एक नाबालिग लड़के की बिना वजह बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मामला सिटी कोतवाली जशपुर थाना क्षेत्र के कोमडो और भागलपुर बरटोली गांव का है।

दोस्त को बुलाकर चाकू से हमला,फिर नाबालिग की हत्या
छत्तीसगढ़ के जांजगीर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक ने बदनामी के डर से जहरीला पदार्थ पी लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिग लड़की को भी जहर पिला दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है।
नाबालिग से दुष्कर्म,  डर से आरोपी युवक ने पिया जहर
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना और करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के पति का कहीं और प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसने हत्या कर दिया। ग्राम लक्ष्मणगढ़ निवासी महिला की शादी वर्ष 2020 में लैंगा निवासी संतलाल के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी।मृतका के भाई राजेंद्र प्रसाद व परिजनों का आरोप है कि शादी के दो वर्ष बाद बच्चा नहीं होने पर पति पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था। उसका किसी अन्य युवती से भी प्रेम संबंध बताया।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद पति घर में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर डांस कर रहा था।
पत्नी को करंट लगाकर.पति कर रहा था  डांस,

दुर्ग जिले के भिलाई के गदा चौक पर बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूईआई ने इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान का पुतला भी दहन किया गया।कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा दोबारा कराने, पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में एनएसयूआई के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और NTA के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। NSUI नेताओं का कहना था कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने सालभर मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की, लेकिन पेपर लीक की खबरों से पूरे देश में नाराजगी है।

NEET पेपर लीक पर भिलाई में NSUI का प्रदर्शन

सूरजपुर के लटोरी चौकी क्षेत्र में बुधवार को सोनवाही मेन रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ‘छोटा हाथी’ वाहन ने एक बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में बाइक चालक कुबेश पैकरा (23), निवासी बगड़ा, थाना प्रतापपुर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही लटोरी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ‘छोटा हाथी’ वाहन ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।

सूरजपुर में सड़क हादसा:छोटा हाथी की टक्कर से मौत

खेती के समय खाद और डीजल की कमी से नाराज किसानों ने बुधवार को आरंग में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पहुंचे और घेराव कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तेज गर्मी के बावजूद किसान घंटों अपनी मांगों को लेकर डटे रहे।किसानों ने बताया कि सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया और पोटाश की भारी कमी है। खाद नहीं मिलने से किसानों को बार-बार समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं डीजल संकट और ट्रैक्टर-हार्वेस्टर के लिए डिब्बे में डीजल देने पर रोक लगने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि इससे खेती पूरी तरह ठप होने की स्थिति में पहुंच रही है।

खाद-डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा

सूरजपुर के जरही नगर पंचायत में बुधवार को एक भालू रिहायशी इलाके में घुस आया। भोजन और पानी की तलाश में भटका यह भालू लगभग दो घंटे तक कॉलोनी की गलियों में घूमता रहा, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई।स्थानीय निवासियों के अनुसार, भालू को सबसे पहले शिव मंदिर के पास देखा गया। इसके बाद वह आसपास के मोहल्लों में भी घूमता रहा। कई लोगों ने अपने मोबाइल से भालू का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू गलियों में भटकता हुआ दिखाई दे रहा है।भालू के इलाके में आने की खबर फैलते ही लोग अपने घरों में ही रहे। बच्चों को भी बाहर निकलने से रोका गया। लगभग दो घंटे तक क्षेत्र में सतर्कता बनी रही। निवासियों ने बताया कि भालू को कई अलग-अलग स्थानों पर देखा गया।

सूरजपुर के जरही नगर पंचायत में घुसा भालू:

ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औरकेन्द्रीय मंत्री अमित शाह  के लिए ‘गद्दार’ जैसे अशोभनीय शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और संकुचित मानसिकता को उजागर करता है।मुख्य मंत्री विष्णु देव साय  ने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा में कांग्रेस अब लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस नेतृत्व ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करते हुए देश की सुरक्षा को नई मजबूती दी, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाया और देश को विश्व मंच पर एक निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया,उसी नेतृत्व के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

राहुल ने मोदी,शाह के खिलाफ की टिप्पणी भड़के सीएम साय,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments