दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार, को एक महिला ने घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।घायल बेटी का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हमला करने वाली महिला को हिरासत में ले लेकर उससे पूछताछ कर रही है।एसटीएफ जवान ललितेश यादव के परिवार पर यह हमला हुआ। ललितेश यादव वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं और घटना के समय वह रेलवे स्टेशन गए हुए थे।हमला करने वाली महिला ललितेश की प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज बताई जा रही है।
कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटे को 32 बार चाकू गोदकर मारा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के पुरैना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। एक नशेड़ी युवक ने चॉकलेट का लालच देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर बच्ची को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजकर ,आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।, आरोपी युवक नशे का आदी है। उसने बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और उसे अपने साथ ले गया और इस वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची लंबे समय तक घर नहीं लौटी तब उसकी तलाशी शुरू की गई।बच्ची NSPCL ग्राउंड के पास मिली, जहाँ उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।
दरिंदे ने 3 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार!
बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में लॉ स्टूडेंट के बीच मारपीट हुई है। एक स्टूडेंट ने राजपूतों को मुस्लिम कहा और भगवान राम, महापुरुषों पर आपत्तिजनक कमेंट किया। अन्य स्टूडेंट्स ने विरोध किया तो जानलेवा हमला कर दिया। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।ये पूरा विवाद प्रियांशु सिंह, कौस्तुभ मणि पांडेय, अंशुमान सिंह और तोफान चंद्रनायक के बीच हुआ है। आरोप है कि दोस्तों को लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने इंस्टाग्राम पर भगवान राम, डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, उन्हें अपशब्द कहें। इससे कैंपस में कुछ अन्य स्टूडेंट्स की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।यूनिवर्सिटी के केंद्रीय सुरक्षा अनुभाग ने थाने में शिकायत दी है
बिलासपुर GGU में राजपूतों को मुसलमान कहने पर मारपीट
ईरान और अमेरिका के बीच जंग और तनाव के बीच शनिवार जो नई उम्मीद की किरण दिखी थी. लेकिन अब वह उम्मीद टूट गई है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपनी एक बड़ी टीम के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे थे. पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच बिचौलिया यानी मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाला था. लेकिन, ईरान का डेलिगेशन बिना अमेरिकी प्रतिनिधित्व के इस्लामाबाद में आए हुए ही पाकिस्तान से चले गए. अब अमेरिकी प्रतिनिधित्व ने भी पाकिस्तान का दौरा रद्द करने का ऐलान किया है. ईरान सीधे अमेरिका से बात करने को तैयार नहीं है इसलिए पाकिस्तान दोनों के बीच संदेश पहुंचाने का काम कर रहा. अमेरिका से भी स्पेशल दूत इस्लामाबाद आने वाले. थे. लेकिन ईरानी प्रतिनिधित्व चले गए हैं तो उन्होंने भी अपने दौरे को रद्द कर दिया है..
इस्लामाबाद शांति वार्ता फिर बेनतीजा!
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलवाद के कमजोर पड़ते ही अब रेत माफिया सक्रिय हो गया है। इंद्रावती नदी के बीच बिना किसी अनुमति के करीब 200 मीटर लंबी सड़क बना दी गई है। इस अवैध निर्माण में पंचायत के साथ तेलंगाना के ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप लगा है।भोपालपटनम ब्लॉक के अटटूकपल्ली पंचायत अंतर्गत कोंडामौसम गांव में इंद्रावती नदी के भीतर ही करीब 200 मीटर लंबी सड़क बनाकर अवैध रेत तस्करी का रास्ता तैयार कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा निर्माण बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक नदी के बीच मुरूम और रेत डालकर सड़क बनाई गई है, साथ ही पाइप पुलिया डालकर नदी का पानी दूसरी ओर मोड़ दिया गया है.
नक्सलवाद कमजोर होते ही ‘रेत माफिया राज
रायपुर में 25 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कोमल वर्मा 25 साल फंदे से झूल गया। मृतक भाठागांव में अपने परिवार के साथ रहता था। 24 अप्रैल की रात उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। उसकी मां शादी में गई हुई थी।मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि वह देवकी साहू से 5 साल रिलेशन में था, लेकिन वह उसके पीठ पीछे 3 से 4 लड़कों से बात करती थी, पकड़े जाने पर बहाना मारकर मुझे मना लेती थी। सुधरने का मौका दिया लेकिन वह नहीं मानी। उसे सबक सिखाने के लिए ये कदम उठा रहा। पुलिस इस मामले की लव एंगल से जांच कर रही है।
सुसाइड नोट में लिखा- गर्लफ्रेंड कई लड़कों से बातें करती
रायपुर में शनिवार की शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से महासमुंद जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घटना मंदिर हसौद थाना के सामने की बताई जा रही है जानकारी के अनुसार बस क्रमांक CG 06 GK 6591 रायपुर से महासमुंद की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक ड्राइवर का नियंत्रण बस से हट गया। बस पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।राहगीरों और थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बस के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सड़क में बस पलटने की वजह से रायपुर-महासमुंद रोड में ट्रैफिक जाम हो गया था।
रायपुर में बस पलटी, 12 लोग घायल
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रेप और धोखाधड़ी केस में अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस संजय एस अग्रवाल ने कहा अगर महिला को पहले से पता हो कि पुरुष शादीशुदा है और उसके साथ संबंध बनाती है, तो बाद में वह उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने या धोखाधड़ी का आरोप नहीं लगा सकती। हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ निचली अदालत से आरोपी को बरी करने के फैसले को बरकरार रखा है। साथ ही महिला की अपील को खारिज कर दी है। इस मामले में महिला ने खुद पैरवी की।कोर्ट ने पाया कि महिला के दावों में कई विरोधाभास थे। रिकॉर्ड के अनुसार महिला की ओर से पहले दिए गए नोटिस और पुलिस शिकायत में शादी की निश्चित तारीख का जिक्र नहीं था लिहाजा कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया।
रेप का आरोप गलत महिला को पता था प्रेमी शादीशुदा,
छत्तीसगढ़ में सट्टे के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी की ब्लैक मनी का बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के जरिए कई प्रॉपर्टी बनाई। शुक्रवार (24 अप्रैल) को पुलिस ने उसके रायपुर स्थित घर में रेड मारी, जहां से 5 लग्जरी कारें मिली है।पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि, बाबू खेमानी ने शहर के कई इलाकों में निवेश किया है। आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव के अलावा रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम, VIP रोड और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब 1 एकड़ जमीन उसके नाम पर दर्ज है। इन सभी संपत्तियों की वैधता की जांच पुलिस कर रही है।पुलिस टीम ने सर्च वारंट के साथ आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव में उसके घर में दबिश दी। मौके पर बाबू खेमानी की पत्नी, भाई करण की पत्नी और उसकी मां मौजूद थीं।
सट्टा खिलाकर बाबू खेमानी ने बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। IPL 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए।229 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 74 रन और अभिषेक शर्मा ने 57 रन की तेज पारियां खेलीं। राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।इससे पहले राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 103 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा किया। वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके भी लगाए। वहीं ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए।

