Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

बिलासपुर में एक सड़क दुर्घटना सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी ओवरब्रिज पर दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना सकरी थाने क्षेत्र का है।संबलपुरी ओवरब्रिज पर हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया। ड्राइवर अरविंद भारद्वाज जो झारखंड निवासी है, वह ट्रक के भीतर ही फंसा रह गया और बाहर नहीं निकल सका।आग की चपेट में आने से वो जिंदा जल गया  जिससे उसकी मौत हो गई।ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

बिलासपुर में दो ट्रेलरों की टक्कर, एक ड्राइवर जिंदा जला

छत्तीसगढ़ के तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना में र एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने ही घर के कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि उसकी बेटी पास ही किसी कार्यक्रम में गई हुई थी। अचानक घर के अंदर से आग की लपटें उठती दिखीं और महिला की चीख-पुकार सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण छत पर चढ़े और छत को तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की गई। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और महिला पूरी तरह से जल चुकी थी।

तिल्दा में महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओरछा मार्ग पर ग्राम धोड़ाई के पास एक बस और आयरन ओर (लौह अयस्क) से लदे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग माइंस (खदान) के कर्मचारी थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में कुल 17 कर्मचारी घायल हो गए  इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तेज रफ्तार और संभवतः लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर

छत्तीसगढ़ के में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार पहुंच चुका है। गर्मी से लोगो के साथ जानवर भी परेशान है ,ऐसे में भिलाई के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जानवरों को हीटवेव से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रबंधन ने सफेद बाघों सहित सभी वन्य प्राणियों के लिए शॉवर, कूलर और विशेष डाइट जैसी व्यवस्थाएं लागू की हैं।मैत्रीबाग में मौजूद 5 सफेद बाघों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। शनिवार को बाघ ‘राणा’ और ‘सिंघम’ को शॉवर दिया गया, जिससे उनके शरीर का तापमान नियंत्रित रहे। पानी की फुहार से उन्हें राहत मिल रही है और वे ज्यादा सक्रिय भी नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।प्रबंधन ने बाघों के बाड़े में कूलर भी लगाए हैं। वहीं अन्य बाड़ों में भी हाई पावर कूलर लगाए जा रहे हैं,

वाइट टाइगर सिंघम-राणा को दिया गया शॉवर

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक कपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश अलग-अलग फंदे पर लटकते मिली है। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी उनका अफेयर चल रहा था। 4 साल पहले वे अपने परिवार को छोड़कर भाग गए और दूसरी शादी कर ली। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है। रामलाल चंद्रवंशी (34) और रीना चंद्रवंशी (29) शादी के बाद रायपुर में रहने लगे थे। 1 महीने पहले ही अपने गांव लौटे थे और अलग घर लेकर रह रहे थे। 19 अप्रैल को दोनों की लाश रस्सी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक तंगी के कारण कपल ने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।दोनों के 2-2 बच्चे है .

कपल ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी आज सोमवार को रायपुर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन करेगी। इस आक्रोश रैली में प्रदेश भर से भारी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन की शुरुआत इंडोर स्टेडियम में एक विशाल सभा के साथ होगी, जिसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इस बड़े जमावड़े को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है और नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है।यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार, यह आक्रोश रैली इंडोर स्टेडियम से निकलकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इस कार्यक्रम के चलते दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शहर के कई मार्ग पूरी तरह बाधित रहेंगे।

रायपुर में आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन, भारी भीड़ की संभावना

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानरपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई . घायल हैं.जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा कि रविवार को फैक्ट्री बंद रहती है, इसके बाद भी काम हो रहा था. धमाके की चपेट में चार यूनिट्स आ गईं. राहत-बचाव कार्य जारी है. रविवार को फैक्ट्री बंद रहती है इसके बाद भी काम चल रहा था.इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए फैक्ट्री.रविवार को भी संचालित की जा रही थी. वहीं, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. मृतकों में 16 महिलाएं है ,,

तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में धमाके में 23 की मौत

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए अब हाईटेक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने खदानों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल शुरू करने का फैसला लिया है। एरियल सर्वे और 3D मैपिंग के जरिए खदानों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जिससे ओवर माइनिंग और लीज एरिया से बाहर खनन जैसी गड़बड़ियों को पकड़ा जा सके।खनिज विभाग के मुताबिक, शुरुआती चरण में 5 ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएंगे। इन्हें सर्विस मोड पर लिया जाएगा और संचालन के लिए विशेषज्ञ टीम भी मौजूद रहेगी। इन ड्रोन को रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर जैसे जिलों में लगाया जाएगा, जहां अवैध खनन की शिकायतें ज्यादा मिलती रही हैं।

 छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर होगी ड्रोन से निगरानी

इस्पात नगरी भिलाई में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तनाव की स्थिति बन गई। बौद्ध समाज, अंबेडकरवादी संगठनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।भिलाई की युवती अनामिका उपाध्याय ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इससे आक्रोशित लोग थाने पहुंचे और युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। अनामिका उपाध्याय के खिलाफ बीएनएस की धारा 299, 252, 253 समेत अन्य गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस युवती ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की ऐसी टिप्पणी

पंजाब किंग्स ने IPL में 5वीं जीत हासिल की। टीम ने रविवार के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया।न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी पंजाब ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह सीजन बेस्ट स्कोर रहा। जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट पर 200 रन की बना सकी।प्रियांश आर्या को 93 और कूपर कोनोली के 87 रन की मदद से पंजाब 250 पार पहुंचा। दोनों ने 80 बॉल पर 182 रन की पार्टनरशिप की। पंजाब ने 3 रन के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह का विकेट गंवा दिया था। यहां से प्रियांश ने कोलोनी के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की।

 पंजाब की 5वीं जीत, टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments