Homeछत्तीसगढ़साहू संघ लखना की बैठक सम्पन्न, सामाजिक प्रकरणों का हुआ निपटारा

साहू संघ लखना की बैठक सम्पन्न, सामाजिक प्रकरणों का हुआ निपटारा

प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम को लेकर बनी रूपरेखा, ओमप्रकाश साहू को सौंपी गई समाजसेवक की जिम्मेदारी

…………..

तिल्दा नेवरा –तिल्दा तहसील साहू संघ तिल्दा के अधीन परिछेत्र साहू संघ लखना की महत्वपूर्ण बैठक सोमनाथ धाम स्थित माँ कर्मा मंदिर प्रांगण में विधिवत रूप से सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं माँ कर्मा जी की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद सामाजिक प्रकरणों पर चर्चा करते हुए उनका निपटारा किया गया।

बैठक में खैरखूट निवासी ओमप्रकाश साहू को परिछेत्र साहू संघ लखना का समाजसेवक नियुक्त करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित सामाजिकजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बैठक में तहसील साहू संघ के संरक्षक पोषण साहू, अध्यक्ष मनीराम साहू, उपाध्यक्ष गिरेन्द्र साहू सहित विभिन्न परिछेत्रों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान आगामी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा हुई। समाज के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। सामाजिकजनों ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना और समाज में सकारात्मक एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।

बैठक में सरारीडीह परिछेत्र अध्यक्ष डागेश्वर साहू, बुडेरा परिछेत्र अध्यक्ष योगेश साहू, लखना परिछेत्र अध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष मुकेश साहू, तखत साहू, बलदाऊ साहू, डॉ. शिवकुमार साहू, मोनेश साहू, रंजीत साहू, दुष्यन्त साहू, डॉ. लेखराम साहू, संगीता साहू, सोनम साहू, रतनी साहू, अरुण साहू, रोमलाल, रामेश्वर साहू, दिनेश साहू, लोकेश साहू, गीतांजली साहू, योगेश्वरी साहू, अंजली साहू, परमेश्वर साहू सहित महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं ग्रामीण पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments