शिक्षा

कुमारी सैलजा और दीपक बैज दोनों ने कांग्रेस के जीत का किया दावा ,बोले-10 साल CG में कमल नहीं खिलेगा

कांग्रेस के नेता अपनी जीत को लेकर भरोसे में हैं। कुमारी सैलजा और दीपक बैज ने इसे लेकर शनिवार को बयान दिए। दोनों ने ही जीत का दावा किया और भाजपा को घेरते हुए कुछ ऐसा कहा जो भाजपाइयों को रास न आए।

नतीजों की उम्मीद को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा – उम्मीद नहीं हमें विश्वास है, भरोसा है, हमारी भरोसे की सरकार रही और 5 साल काम किया। लोगों ने हम पर भरोसा किया। पूरा विश्वास है फिर से हमारी सरकार आएगी। 75 पार के दावों को लेकर कहा कि एग्जिट पोल आते- जाते हैं। हम बहुत बढ़िया बहुमत से हमारी सरकार जरूर बनाएंगे।

क्यों जीतेगी कांग्रेस सैलजा के मुताबिक
सैलजा ने कहा- 5 साल हमने काम किया लोगों का भरोसा जीता। लोगों के बीच में रहे, लोगों की जो इच्छा थी उनको समझा, हर वर्ग को समझा, मजदूर किसान महिलाएं, हर वर्ग को उनकी ज़रूरतें समझकर समय के मुताबिक क्या किसको मिलना चाहिए वह हमने किया। सबसे बड़ी बात यह विकास में हिस्सा मिलना चाहिए हर वर्ग को। हर वर्ग को महसूस हुआ कि यह मेरी सरकार है।

ऑपरेशन लोटस पर भी बोलीं
ऑपरेशन लोटस (विधायकों की खरीद फरोख्त का कथित आरोप) को लेकर सैलजा ने कहा- उल्टे सीधे काम बीजेपी करती है, लेकिन हमारे सभी लोग सभी बढ़िया हैं हम बढ़िया ढंग से जीतेंगे। भाजपा वाले तो कहीं भी कुछ न कुछ करते रहते हैं। उनकी सरकार गई 5 साल पहले, अभी भी कहीं नजर नहीं आ रही है इनको छोड़ दीजिए यह हौवा बनाते हैं।

केंद्र वाले अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हैं, चाहे मीडिया के लोगों पर हो, चाहे अलग सोचने वाले लोग हैं, सरकारों के ऊपर विपक्ष की सरकारों के ऊपर छत्तीसगढ़ पर तो खास मेहरबानी रही है इनकी सेंट्रल एजेंसीज की। यहां पर छापे मारना बदनाम करने का प्रयास करना यही किया। मोदी की गारंटी लेकर आए, मोदी के चेहरे पर चुनाव कल असलियत आ जाएगी।

दीपक बैज ने दिया 10 साल का चैलेंज
मतगणना से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आने वाले 10 साल तक प्रदेश में भाजपा का कमल नहीं खिलेगा। 2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश और 2024 में देश में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी। केंद्र से भाजपा की विदाई करने जनता तैयार है। मतदान के पश्चात मिले जनता के रुझान, एग्जिट पोल के रिपोर्ट और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक से स्पष्ट हो गया है कि जनता ने कांग्रेस सरकार के कामों पर भरोसा किया है कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया है।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने कहा कि 2018 में जिन वादों के आधार पर कांग्रेस को जनादेश मिला था, हमारी सरकार ने 5 सालों में उन वादों को पूरा कर दिखाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरी। आने वाले समय में हमने जनता से फिर 21 वादे किये है सरकार बनते ही हम उन वादों को फिर से पूरा करेंगे।

इन वादों से कांग्रेस को जीत का भरोसा

  • कांग्रेस ने वादा किया है कि महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना के तहत 15,000 रू. सालाना कांग्रेस की सरकार देगी।
  • पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ।
  • अब धान का मिलेगा 3200 रू. प्रति क्विंटल। 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी।
  • 200 यूनिट बिजली फ्री। सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा मुफ्त।
  • गैस सिलेंडर पर 500 रूपये मिलेगी सब्सिडी। तेंदूपत्ते का प्रति बोरा 6000 रू. और 4000 रू. सलाना बोनस भी।
  • 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे।
  • भूमिहीनों को मिलेंगे 10000 रू. प्रतिवर्ष। लघु वनोपजों की एमएसपी पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रू. प्रति किलो।
  • अब 10 लाख रूपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज। अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button