Homeशिक्षा“शादी से लौट रही 2 बच्चियो के साथ दरिंदगी, सीतापुर में सामूहिक...

“शादी से लौट रही 2 बच्चियो के साथ दरिंदगी, सीतापुर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना”

अंबिकापुर -छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर मिल  रही है, जहां इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।  बताया जा रहा है कि सीतापुर थाना क्षेत्र में 2 नाबालिग बच्चीयो  के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है।बच्चिया शादी समारोह में शामिल होने गई थी ..लौटने के दौरान आरोपियों ने घटना  को अंजाम दिया..जिले की सीतापुर पुलिस में मामला दर्ज हुआ है ,,

जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़िता शादी समारोह से अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में 9 से 10 युवकों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद  मामला दर्ज किया है।सीतापुर  पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
फिलहाल पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments