Homeछत्तीसगढ़रायपुर हाईवे पर पलटा ट्रैक्टरों से भरा ट्रेलर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई...

रायपुर हाईवे पर पलटा ट्रैक्टरों से भरा ट्रेलर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, टाटीबंध में लगा लंबा जाम

रायपुर-राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैक्टर लेकर जा रहा एक ट्रेलर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहत की बात यह रही कि ट्रेलर चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

यह हादसा रायपुर के टाटीबंध हाईवे पर हुआ, जहां ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रेलर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू कराने के साथ ही क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।समय रहते चालक के ट्रेलर से कूद जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जां.च कर रही है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments