रायपुर। रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,मृतक का नाम शिवम् साहू बतया जा रहा है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक क्रेटा कार क्रमांक सीजी 04 क्यूएच 6732 में ओमप्रकाश साहू, संजय साहू, शिवम साहू और रामेश्वर केंवट सवार थे। सभी भटगांव से रायपुर की ओर जा रहे थे। मंगलवार सुबह बगोली चौक के पास उनकी कार की ट्रक क्रमांक यूपी 32 जेएन 2667 से जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों को चोटें आईं। शिवम साहू की हालत गंभीर बताई गई। बाद में उसकी मौत होने की सूचना मिली।
हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतक की पहचान और घायलों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

