Homeछत्तीसगढ़रायगढ़ में मिली अफीम की खेती:झारखंड का शख्स हिरासत में, 15 दिन...

रायगढ़ में मिली अफीम की खेती:झारखंड का शख्स हिरासत में, 15 दिन में चौथा मामला

रायगढ़-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट में करीब डेढ़ एकड़ में अफीम की फसल लहलहा रही थी। 20 मार्च यानि आज मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा यहां 10-12 साल से खेती कर रहा है। उसने आमाघाट के किसान से तरबूज, ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया था। पुलिस ने सांगा को हिरासत में लिया है। खेत किसका है, किसके सरंक्षण में खेती हो रही थी, इसकी जांच जारी है।

आमाघाट में खेत में करीब डेढ़ एकड़ में फसल लहलहा रही थी।

बता दें कि पिछले 15 दिन प्रदेश में यह चौथा अफीम का खेत मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर अफीम की खेती को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है।बता दें कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों में अफीम की खेती पकड़ाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग में अफीम की खेती पकड़ाई थी। 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी में और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में अफीम की खेती मिली थी।

बताया जा रहा है कि, आरोपी मार्शल सांगा झारखंड से आ कर अपने ससुराल रायगढ़ के तमनार में रहने लगा। वह पिछले 10-12 साल से यहां खेती कर रहा था। झारखंड में अफीम की खेती उसके साथी कर रहे हैं और उसी को देख कर उसने यहां खेती करना शुरू किया। हालांकि इसकी जांच अभी जारी है।

भूपेश बघेल बोले- भाजपा सरकार दे रही सरंक्षण

रायगढ़ में अफीम की खेती पकड़ाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश भर में हो रही अफ़ीम की खेती का पर्दाफ़ाश जारी है। अब रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में अफ़ीम की खेती पकड़ी गई है।जिस तरीक़े से प्रदेश में सूखे नशे के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है, यह घातक है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी बताती है कि इस खेल का असली “सरगना” कौन है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments