Homeशिक्षाराम गिंडलानी ने बलौदाबाजार विधानसभा से की दावेदारी

राम गिंडलानी ने बलौदाबाजार विधानसभा से की दावेदारी

बलौदाबाजार विधानसभा के लिए छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष एवं पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री राम गिंडलानी ने दावेदारी की है। इस कड़ी में बलौदाबाजार विधानसभा से दावेदारी प्रत्याशी चयन के लिए राम गिंडलानी ने अपना आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा – नेवरा के शहर अध्यक्ष देवादास टण्डन, ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू और बलौदाबाजार शहर अध्यक्ष रूपेश ठाकुर एवं ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी को आज अपना आवेदन दिया है,

राम गिंडलानी ने आवेदन दिए जाने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी जिसे भी टिकीट दे वो हाईकमान का फैसला है हम सभी को कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन धन लगा कर कार्य करना हैं और इस विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की फिर से सरकार बनानी है और भूपेश बघेल जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है ।गिंडलानी जी के साथ ब्लॉक कांग्रेस तिल्दा – नेवरा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments