Homeछत्तीसगढ़राजधानी में रास्ता भटकी युवती के साथ दरिंदगी, मदद करने के बहाने...

राजधानी में रास्ता भटकी युवती के साथ दरिंदगी, मदद करने के बहाने ऑटो चालक ने मिटाई हवस

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सवारी के रूप में बैठी एक युवती के साथ ऑटो चालक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने युवती को घर छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया और उसे दूसरे स्थान पर ले गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को दोपहर करीब 2:00 बजे युवती घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने कबीर नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस को युवती अगले दिन मिली। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह यदुवंशी चौक, कबीर नगर के पास तालाब किनारे रात करीब 8-9 बजे एक ऑटो में बैठी और चालक से उसे घर छोड़ने को कहा।

इसके बाद आरोपी चालक ने युवती को ऑटो में बैठाया, लेकिन उसे घर ले जाने के बजाय दूसरे स्थान पर ले गया। वहां वह पीड़िता को जबरदस्ती घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments