Homeछत्तीसगढ़राजधानी में मामूली बात पर हत्या, नाबालिगों ने,युवक को उतारा मौत के...

राजधानी में मामूली बात पर हत्या, नाबालिगों ने,युवक को उतारा मौत के घाट,

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरसमेत प्रदेश के कई जिलों में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन चोरी, लूट, हत्या, दुष्कर्म और चाकूबाजी जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के उरला थाना इलाके का है। यहां सतनाम चौक पर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है जयंती समारोह में डांस करने को लेकर युवक नीतिल खरे नाम के युवक की नाबालिगों से लड़ाई हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, नाबालिगों ने नीतिल पर चाकुओं से हमला कर दिया।

हमला इतना गंभीर था कि, नीतिल खरे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी समेत FSL की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments