Homeछत्तीसगढ़राजधानी में ट्रैफिक का नया नियम लागू, इन 19 रास्तों पर वाहनों...

राजधानी में ट्रैफिक का नया नियम लागू, इन 19 रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री,

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के ट्रैफिक सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब शहर के 19 प्रमुख प्रवेश द्वारों (Entry Points) पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक शहर की सीमा के भीतर भारी और मालवाहक वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। विशेष रूप से रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से होकर अब कोई भी भारी वाहन शहर के रिहाइशी इलाकों में नहीं घुस पाएगा।

प्रशासन ने इस बदलाव के लिए शहर के 19 प्रमुख एंट्री पॉइंट चिन्हित किए हैं, जिनमें तेलीबांधा, टाटीबंध, भाठागांव और पचपेड़ी नाका जैसे सबसे व्यस्त इलाके शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के अनुसार, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि आम जनता को जाम और हादसों से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments