Homeछत्तीसगढ़युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में गुटबाजी बेनकाब

युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में गुटबाजी बेनकाब

भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव गुट आमने-सामने, ऑनलाइन वोटिंग के दौरान जमकर बहस और झड़प; पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

भिलाई। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भिलाई में कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। ऑनलाइन वोटिंग को लेकर दो गुटों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस और झड़प की स्थिति निर्मित हुई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला।
बताया जा रहा है कि सेक्टर-10 क्षेत्र में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव के दौरान ऑनलाइन वोटिंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। चुनावी प्रक्रिया के दौरान भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव समर्थक गुटों के बीच तीखी बहस हुई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और झड़प तक पहुंच गया। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

विवाद यहीं नहीं थमा। सेक्टर-10 के बाद खुर्सीपार क्षेत्र में भी दोनों गुटों के आमने-सामने होने की सूचना सामने आई, जिससे चुनावी प्रक्रिया को लेकर माहौल गरमा गया। लगातार दो स्थानों पर हुए विवाद ने युवा कांग्रेस के चुनाव में चल रही अंदरूनी खींचतान को उजागर कर दिया है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के दौरान सामने आई इस गुटबाजी को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान विवाद और पुलिस के हस्तक्षेप ने संगठन के भीतर चल रहे मतभेदों को सार्वजनिक कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments