“कानून से ऊपर नहीं कोई… फिर क्यों बढ़ रहा है भीड़ का अत्याचार?”
सूरजपुर में इंसानियत शर्मसार, युवक को दी गई अमानवीय सजा
चोरी के शक में युवक का आधा सिर मुंडवाया, गले में जूतों की माला
भीड़ ने युवक को पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया
पत्नी से भी मारपीट, रेप और जान से मारने की धमकी का आरोप
पंचायत में समझौते के बहाने बुलाकर की गई शर्मनाक हरकत
सूरजपुर= छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है…जहां चोरी के शक में एक युवक को ऐसी सजा दी गई, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे…
जी हां… सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव में एक युवक के साथ भीड़ ने कानून अपने हाथ में ले लिया… युवक का आधा सिर मुंडवा दिया गया… गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई… और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया…
हैरानी की बात ये है कि इस दौरान युवक की पत्नी को भी नहीं बख्शा गया… उसे भी अपमानित किया गया… पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और रेप की धमकी देकर जान से मारने की बात कही गई…बताया जा रहा है कि कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज पर गांव में सोलर पैनल के तार चोरी करने का शक था… इसी शक के आधार पर सरपंच के पति और ग्रामीणों ने उसे पंचायत में बुलाया… लेकिन वहां समझौते की जगह उसे सरेआम सजा दी गई…
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे भीड़ कानून को ताक पर रखकर एक इंसान को सजा दे रही है…वहीं पीड़ित के पिता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है… उनका कहना है कि उनके बेटे को झूठे आरोपों के आधार पर अमानवीय यातना दी गई…
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में चोरी के शक की बात सामने आई है… लेकिन जिस तरह से युवक के साथ मारपीट और सार्वजनिक अपमान किया गया… वो पूरी तरह गैरकानूनी है…
अब बड़ा सवाल ये है… क्या शक के आधार पर किसी को इस तरह सजा देना सही है?क्या गांव की पंचायत कानून से ऊपर हो गई है?और सबसे अहम… क्या इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी?
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है… लेकिन ये घटना एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर करती है कि भीड़ का न्याय आखिर कब रुकेगा…सूरजपुर से VCN टाइम्स की रिपोर्ट

