कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण सड़क हादसा हो गया है, उरगा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, काशीनगर निवासी सोनी परिवार चांपा से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात करीब दो बजे कोरबा लौट रहे थे। तभी फरसवानी टोल नाका के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी का चांपा के एनकेएच अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छा गया है।

