Homeछत्तीसगढ़भिलाई के गौतम नगर खुर्सीपार वार्ड में अतिक्रमण पर चला निगम का...

भिलाई के गौतम नगर खुर्सीपार वार्ड में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

भिलाई-भिलाई में अतिक्रमण को लेकर निगम सीवरेज लाइन के ऊपर बने घरों को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। सुबह से ही निगम के अधिकारी गौतम नगर में बुलडोजर लेकर पहुंचे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि निगम के अधिकारियों ने पहले से ही गौतम नगर में बुलडोजर चलाने की प्लानिंग कर ली थी और उसी प्लानिंग के तहत उन्होंने तहसीलदार और पुलिस प्रशासन को भी बुला लिया था …पूरी टीम आज सुबह 8 बजे गौतम नगर पहुंच गई उसके बाद वहां मकान को तोड़ने का काम शुरू किया गया है… लोगों ने इस दौरान विरोध किया लेकिन पुलिस बल ने उन्हें विरोध करने नहीं दिया।

बताया जाता है  कि वहां नल और में सीरीज लाइन के ऊपर 250 से ज्यादा घर अतिक्रमण करके बना लिए गए हैं …निगम ने उन लोगों को 10 से ज्यादा नोटिस दिया है …इसके बाद भी वह लोग अतिक्रमण खाली नहीं कर रहे थे  निगम की टीम  मेन सीवरेज  लाइन को क्लियर करने के लिए इसके दोनों तरफ पांच-पांच फीट एरिया में हुए अतिक्रमण को तोड़ेगी इसके बाद इस नाले और सीवरेज लाइन  को बनाया जाएगा पार्षद विनोद सिंह का कहना है कि में सीवरेज लाइन एक बार बन गई तो कुर्सी पर की शिवराज की समस्या आने वाले 50 सालों के लिए खत्म हो जाएगी ‌।

सीवरेज लाइन और नाले में अतिक्रमण होने से सबसे अधिक समस्या बारिश में होती है। यहां पानी का सही बहाव ना होने से पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुस जाता है। यहां की सड़कें पानी में डूब जाती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने का काम खुर्सीपार जोन 1 से शुरू किया है। यहां करीब 60-70 घर टूटेंगे। इसके बाद जोन 2 में करीब 80 घर और जोन तीन में 70-80 घर मिलाकर कुल 200 से ज्यादा बेजा कब्जा मकानों को तोड़ा जाएगा। ये सभी मकान मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने हुए हैं।

नाले की सही से सफाई ना हो पाने से यहां का गंदा पानी सप्लाई की पाइपलाइन में घुसता है। इससे लोग गंदा पानी पीते हैं और इसके चलते हर साल यहां पीलिया और डायरिया की बीमारी फैलती है। अभी दो महीने पहले ही इस वार्ड में पीलिया फैला हुआ था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments