Homeछत्तीसगढ़भाजपा आईटी सेल रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, तिल्दा के गौरव...

भाजपा आईटी सेल रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, तिल्दा के गौरव केशरवानी बने सहसंयोजक

तिल्दा के गौरव केशरवानी बने सहसंयोजक.आदित्य तिवारी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी

तिल्दा-नेवरा। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल रायपुर ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला संयोजक हितेश मंडाई द्वारा जारी सूची में तिल्दा-नेवरा के दो कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार गौरव केशरवानी (तिल्दा) को सहसंयोजक बनाया गया है, जबकि आदित्य तिवारी (तिल्दा) को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश संयोजक (आईटी सेल) सुनील पिल्लई के निर्देश तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग की अनुशंसा पर की गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। गौरव के संयोजक और आदित्य तिवारी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

जारी की गई सूचि ….

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments