राजिम। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते राजिम–महासमुंद मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर होने से सड़क पर पानी भर गया, जिसके कारण मार्ग बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन द्वारा लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने तथा नदी-नालों के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। लगातार हो रही वर्षा के चलते हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और जलस्तर घटने के बाद ही मार्ग को पुनः सुचारु किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

