Homeछत्तीसगढ़करंट की चपेट में किसान की दर्दनाक मौत, खेत में काम करते...

करंट की चपेट में किसान की दर्दनाक मौत, खेत में काम करते समय हुआ हादसा

मुंगेली। जिले में एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे किसान की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत में नियमित कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खेत के पास बिजली तार से करंट फैलने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments