Homeछत्तीसगढ़प्रेमिका से नहीं मिल पाया नाबालिग तो साथियों के साथ मिलकर पूरे...

प्रेमिका से नहीं मिल पाया नाबालिग तो साथियों के साथ मिलकर पूरे इलाके में मचाया उत्पात !

सक्ती- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग प्रेमी अपनी प्रेमिका से न मिल पाने के कारण इस कदर नाराज हुआ कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे इलाके में भारी उत्पात मचाया। इस नाराज प्रेमी ने कई गांवों में घरों के सामने खड़ी 28 कारों के शीशे तोड़ दिए और 11 कारों से सामान चुराया। मामले की शिकायत के बाद मालखरौदा और जैजैपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिगों समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रेमिका से नहीं मिल पाने से नाराज नाबालिग प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। इन आरोपियों ने कई गांवों में घरों के सामने खड़ी कारों को निशाना बनाया और कुल 28 कारों के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने केवल तोड़फोड़ ही नहीं की, बल्कि 11 कारों के भीतर से पर्स, नगदी, इलेक्ट्रॉनिक वायर और जैक-पाना जैसे सामान भी चोरी कर लिए।

इलाके में हुई इस बड़ी तोड़फोड़ और चोरी की घटना के बाद मालखरौदा और जैजैपुर थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में शामिल 2 नाबालिगों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments