बेमता में स्कूल परिसर में हुआ सघन पौधारोपण, 250 ग्रामीणों को आबादी पट्टों का वितरण, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
तिल्दा-नेवरा
तिल्दा-नेवरा। समीपस्थ ग्राम बेमता में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास का संदेश देते हुए जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य में सरपंच के नेतृत्व में मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल परिसर में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास बड़ी संख्या में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित समारोह में जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू एवं चांदनी शत्रुघन यादव जगराखन साहू सरपंच के हाथों गांव के 250 ग्रामीणों को आबादी पट्टों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू ने कहा कि “हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। जिस तरह हम अपने परिवार के सदस्यों की देखभाल करते हैं, उसी अपनत्व के साथ इन पौधों का पालन-पोषण करें, तभी हरियाली का सपना साकार होगा।”

उन्होंने ग्रामीणों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि “रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस वर्ष हर परिवार अपने लगाए हुए पौधे को अपना भाई और परिवार का सदस्य मानकर उसे राखी बांधे तथा उसके संरक्षण का संकल्प ले। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे की जिम्मेदारी निभाएगा तो हमारा गांव पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन जाएगा।”
उन्होंने ग्राम सरपंच की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीणों के लिए आबादी भूमि का चिन्हांकन कर 250 परिवारों को आबादी पट्टों का वितरण कराना एक सराहनीय और जनहितकारी पहल है। इससे अनेक परिवारों को कानूनी अधिकार मिलने के साथ उनके भविष्य को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम से पूर्व ग्राम बेमता पहुंचने पर जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू का ग्रामीणों ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गांव के प्रथम नागरिक जगराखन साहू , रामू निषाद, रामकरण साहू, दुष्यंत साहू ,हररिराम साहू, देवानंद साहू , मंजू साहू ,संतोषी साहू, संतोषी यादव, तीजमती साहू, प्रेमनारायण वर्माग्रा तखतराम साहू .रामजी साहू .धनुष कुमार साहू .भारत लाल साहू. रघुनाथ साहू .कली पैगंबर .बाबूराम साहू आनंदराम यादव मोहनायादव निरंजन साहू रघुनाथ साहू ईगेंद्र साहू स्व सहायता समूह सेकविता साहू रमौतीन साहू
कुंवारिया साहू रत्नी साहू जामबती साहू जनप्रतिनिधि, शिक्षक, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थितथे ।

