Homeछत्तीसगढ़पेड़ों को नया जीवन” अभियान शुरू, तिल्दा-नेवरा में वृक्षों को मिलेगा प्राकृतिक...

पेड़ों को नया जीवन” अभियान शुरू, तिल्दा-नेवरा में वृक्षों को मिलेगा प्राकृतिक विकास का अवसर

तिल्दा-नेवरा -नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “पेड़ों को नया जीवन” अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, छत्तीसगढ़ के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नगर क्षेत्र में वर्षों पुराने वृक्षों को बाधारहित विकास का अवसर प्रदान करना है।

अभियान के तहत नगर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न वार्डों में लगे ऐसे लोहे और सीमेंट कंक्रीट के ट्री-गार्ड हटाए जा रहे हैं, जो अब वृक्षों के तनों को जकड़कर उनके प्राकृतिक विकास में बाधा बन चुके हैं। इसके साथ ही वृक्षों के आसपास बनाए गए कंक्रीट ढांचे भी हटाए जा रहे हैं, ताकि वर्षा जल और वायु का समुचित संचार हो सके तथा वृक्ष स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें।

नगर पालिका ने यह भी निर्णय लिया है कि भविष्य में वृक्षों के आसपास अनावश्यक कंक्रीट निर्माण, विज्ञापन बोर्ड, साइन बोर्ड, विद्युत तार अथवा अन्य ऐसी संरचनाएं स्थापित नहीं होने दी जाएंगी, जिनसे वृक्षों की वृद्धि प्रभावित हो।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। नागरिक अपने आसपास ऐसे वृक्षों की पहचान करें, जिनके तनों को ट्री-गार्ड या अन्य संरचनाओं ने जकड़ रखा हो और उनकी जानकारी नगर पालिका को दें। उन्होंने सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

नगर पालिका का मानना है कि केवल वृक्षारोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद परिपक्व वृक्षों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। यह अभियान तिल्दा-नेवरा को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल नगर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments