Homeछत्तीसगढ़पहले साथ में बैठकर पी शराब, फिर जीजा ने अपने ही साले...

पहले साथ में बैठकर पी शराब, फिर जीजा ने अपने ही साले की कर दी हत्या ,

रायपुर;प्रदेश मेंहत्या , चाकूबाजी जैसे अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बाद और बढ़ता ही जा रहा है। कई मामलों में पारिवारिक विवाद हत्या की वजह बन रहा है, तो कहीं आपसी रंजिश और छोटे-छोटे विवाद खूनी संघर्ष में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां जीजा ने अपने ही साले को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद अब पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उरला थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जीजा ने पहले अपने साले को शराब पिलाई, जिसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों साथ में शराब पीते थे और उसके बाद दोनों के बीच विवाद होता था। बीती रात भी दोनों ने शराब पी और विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी जीजा ने धारदार हाथियार से उसकी हत्या कर दी। ​घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दी है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इधर घटना को लेकर परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments