इंदर कोटवानी
शिवरीनारायण – जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र केएक गांव में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर पति-पत्नी और बेटे समेत एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।
.छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा भवतरा गांव में आधी रात ऐसा खूनी खेल खेला गया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है ।घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों समेत परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई।सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो गांव में चीख-पुकार मच गई…हर तरफ मातम… हर आंख में डर… और हर जुबान पर सिर्फ एक सवाल… आखिर इतनी बेरहमी किसने और क्यों दिखाई…?घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची।पूरे घर को जांच के घेरे में लिया गया है। पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है, लेकिन अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।
..बताया जा रहा है कि परिवार नए मकान के निर्माण कार्य के चलते वहीं रुका हुआ था। सुबह जब निर्माण कार्य के लिए मिस्त्री मौके पर पहुंचा, तो अंदर का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। चारों शव खून से लथपथ पड़े थे। उसने तुरंत गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी।
वारदात की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।इस मामले में एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि, धारदार हथियार से सोते समय हत्या की गई है। पड़ोसी संदेही को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मृतक परिवार के एक बेटे की हत्या हो चुकी थी, जिसके बाद अब इस सामूहिक हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।इस सामूहिक हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
चार लाशें… खून से सना घर… और सहमा हुआ पूरा गांव।भवतरा का यह हत्याकांड सिर्फ एक परिवार की हत्या नहीं… बल्कि कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है।अब सबसे बड़ा सवाल यही… आखिर कब तक रिश्तों और रंजिशों की आग में पूरे परिवार यूं खत्म होते रहेंगे… और कब पुलिस इन खूनी वारदातों पर पूरी तरह लगाम लगा पाएगी?ऐसे दरिंदों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई हो , जो पूरे समाज के लिए नजीर बन सके।

