Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

मिथुन और सिंह समेत इन चार राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिल सकते हैं अच्छे अवसर

आज 3 जनवरी का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का किसी व्यक्ति से यदि रिश्तों में कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। भाई-बहनों का पारिवारिक बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन आपको किसी बात को लेकर अपनी मनमर्जी चलाने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।
वृष –हीं बाहर जाना पड़ सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, इसलिए आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड रहेंगे तो इससे आपके काम बिगड़ेंगे।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। बिजनेस के कामों में आप कोई जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे गड़बड़ी हो सकती है। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो उसे मिलने में भी आपको आसानी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं।
कर्क –ज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा अच्छा रहने वाला है। आपको अकस्मात लाभ मिलने से खुशी होगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपको किसी इवेंट के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से आपको खुशी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button