बिलासपुर। सरकारी व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सिम्स अस्पताल के मरचुरी परिसर से सामने आई है। यहां शव ले जाने के लिए पहुंचे परिजनों को शव वाहन को धक्का लगाते देखा गया। काफी देर तक कड़ी मशक्कत करने के बावजूद शव वाहन स्टार्ट नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने पहुंचे थे, लेकिन वाहन खराब होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी प्रयास के बाद भी वाहन चालू नहीं होने पर परिजनों को दूसरे वाहन की व्यवस्था करनी पड़ी। इसके बाद शव को दूसरे वाहन से लेकर रवाना हुए। घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और शव वाहन सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला सिम्स अस्पताल के मरचुरी परिसर का बताया जा रहा है।

