Homeछत्तीसगढ़दो दिन के लिए कर्फ्यू ,चार की मौत..ब्रज मंडल यात्रा के दौरान...

दो दिन के लिए कर्फ्यू ,चार की मौत..ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा

गुडग़ांव। हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। नूंह में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। अब यह हिंसा मेबात, सोहाना, रेवाड़ी, गुडग़ांव, पलवल, फरीदाबाद तक फैल गई है। इसे देखते हुए 5 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इंटरनेट बंद कर दिया है। नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

दरअसल, नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। इस दौरान गुडग़ांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवक समेत अब तक 4 लोगों मौत हो गई हैं। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य घायल हैं।

उपद्रवियों ने रोड पर तीन किलोमीटर में जो भी वाहन दिखा, उसमें ही आग लगा दी। इसके बाद 500 से अधिक लोगों ने बस से टक्कर मार साइबर थाने की दीवार तोड़ी और अंदर घुस गए। डायल 112 की गाडिय़ां जला दीं। अंदर तोडफ़ोड़ की। आग लगाने का प्रयास किया। कुछ दुकानों में लूटपाट के बाद आग लगा दी। हीरो बाइक के शोरूम से 200 बाइक लूटीं। शोरूम में तोडफ़ोड़ की। कर्मचारियों को पीटा।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ गाड़ी वालों के साथ लूटपाट की गई। फिर उनके वाहन को आग के हवाले कर दिया। ऐसी 100 से ज्यादा गाडिय़ां सड़कों पर देखी गईं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments