Homeछत्तीसगढ़दोस्ती के विवाद में बीच-बचाव करने वाले नाबालिग पर चाकू से हमला,...

दोस्ती के विवाद में बीच-बचाव करने वाले नाबालिग पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी।

दो दोस्तों के विवाद में समझाइश करने पहुंचा था किशोर, सुबह घर से बुलाकर आरोपी ने किया हमला, सुपेला अस्पताल में भर्ती

भिलाई। भिलाई में दोस्तों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक नाबालिग को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने पुरानी रंजिश रखते हुए बुधवार सुबह नाबालिग को घर से बाहर बुलाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोर घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दो दोस्तों के बीच हुए विवाद को शांत कराने के लिए घायल नाबालिग ने बीच-बचाव किया था। इसी बात से आरोपी उससे नाराज था। बुधवार सुबह आरोपी ने उसे घर से बाहर बुलाया और मौका मिलते ही चाकू से हमला कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments