Homeशिक्षातिल्दा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख 25 हजार का माल जप्त

तिल्दा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख 25 हजार का माल जप्त

तिल्दा नेवरा-तिल्दा  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 4 लाख 25 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक तिल्दा नेवरा पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मो0सा0 क्रमांक सीजी 04 डी.आर. 5280 में दो व्यक्ति एक सूटकेस और बैग में मादक पदार्थ गांजा रखे है जो खरोरा की ओर से तिल्दा होकर सांकरा जाने वाले है । सुचना मिलते हि पुलिस सक्रिय हो गई और  पुलिस की एक टीम जोता रेल्वे फाटक के पास पहुंच गई । कुछ ही  देर में दी गई जानकारी अनुसार एक मोटर साइकल पर दो लोग आते दिखे ,,लेकिन पीछे बैथे युवक की पुलिस पर नजर पड गई,पुलिस को देखते ही उसने मोटर साइकल से छलांग दी और खोटो की तरफ भाग गया .लकिन गाड़ी चला रहे  युवक को घेरा बंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया  जिसके पास मिले सूटकेस व बैग की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ 8 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 4,लाख 25,रू को जप्त किया गया ।आरोपी के विरुद्ध उपरोक्त घटना सदर का अपराध पाये जाने पर  धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का प्रकरण कायम किया गया। आरोपी मो0सा0 चालक गुमान माण्डले को न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।

तिल्दा पुलिस के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज के द्वारा चलाये जा रहे आॅपरेशन निश्चय के तहत् लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा व अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।आज कार्रवाई निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में उप निरीक्षक अरूण कुमार भोई व तिल्दा नेवरा पुलिस टीम के द्वारा सफलता पूर्वक की गई ।जेल गया गांजा तस्कर  गुमान माण्डले पिता लखन माण्डले उम्र 22 साल पता  तिल्दा नेवरा थाना के ग्राम सांकरा का रहने वाला है ,,

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments