Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में बाईपास की मांग को लेकर कांग्रेस का घेराव आंदोलन, 13...

तिल्दा-नेवरा में बाईपास की मांग को लेकर कांग्रेस का घेराव आंदोलन, 13 अप्रैल को मंत्री निवास का होगा घेराव

तिल्दा नेवरा

तिल्दा-नेवरा। शहर में बाईपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा के तिल्दा स्थित बंगले का घेराव करने की घोषणा की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि तिल्दा-नेवरा शहर में लगातार यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाईपास सड़क का निर्माण लंबे समय से लंबित है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।इसके साथ ही कांग्रेस ने शहर की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि तिल्दा-नेवरा में अवैध कब्जे तेजी से बढ़ रहे हैं, जिन पर प्रशासन कार्रवाई करने में विफल रहा है।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में घरेलू गैस की अवैध रूप से रिफिलिंग की जा रही है और गैस सिलेंडर खुलेआम ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, सट्टा कारोबार भी धड़ल्ले से संचालित हो रहा है, जिस पर रोक लगाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारेने कहा की चुनाव से पहले मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा तिल्दा में बाईपास सड़क बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नही लिया जा रहा है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।आए दिन एक्सीडेंट हो रहे है ,जिसमे कई लोगो की  आकाल मौत हो चुकी है. पप्पु बंजारे ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पति डॉ. खुमानवर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा  की  अध्यक्ष पति द्वारा शहर  में गेंगवारी चलाई जा रही है, उनके गुर्गे सड़क पर ठेले लगाने वालो से लेकर कबाड़ी, सट्टा पर्ची लिखने वालो से खुलेआम हफ्ता वसूल कर रहे है .

उपरोक्त सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करने के लिए जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में तिल्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू के द्वरा एक बैठकक बुलाई गई जिसमे कांग्रेस नेता रामगिड़लानी मोती हिंदूजा देवादस टंडन नीरज राठी नवीन अग्रवाल ,कांग्रेस के पार्षद शामिल हुए ,जिसमे निर्णय लिया गया की बाईपास सड़क निर्माण की मांग के साथ अन्य सभी मुद्दों को लेकर  13 अप्रैल  को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंक राम वर्मा के तिल्दा स्थित निवास बंगले का घेराव किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण का मानना है कि भाजपा सरकार चुनावी वादों को भूल चुकी है और स्थानीय जनसमस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। हम जनता के हित में निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments