Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

तिल्दा-नेवरा में संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

ग्राम भींभौरी में मिला अज्ञात शव
उम्र 35-45 वर्ष के बीच अनुमानित
पहचान के लिए पुलिस कर रही जांच
हत्या या सामान्य मौत—रिपोर्ट का इंतजार

तिल्दा नेवरा .इंदर कोटवानी

तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम भींभौरी में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा।पास जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए निकले थे, तभी गांव के बाहर सड़क किनारे एक व्यक्ति को पड़ा हुआ देखा।ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के गांवों व थानों में सूचना भेजी गई है, ताकि गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा सके।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या सामान्य मौत। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मृतक की पहचान करना है। जैसे ही इस मामले में कोई नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments