Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में रेल पटरी पर मिली युवक की कटी लाश, आत्महत्या की...

तिल्दा-नेवरा में रेल पटरी पर मिली युवक की कटी लाश, आत्महत्या की आशंका

तिल्दा-नेवरा

शहर से लगे ग्राम कोहका निवासी कुंभकरण सतनामी का शव बुधवार को तिल्दा-बैकुंठ के बीच जोता रोड केबिन के पास रेल पटरी पर कटा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, युवक का शव रेल पटरी के बीच कमर से दो हिस्सों में कटा हुआ पड़ा था। पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक की पहचान ग्राम कोहका निवासी कुंभकरण सतनामी के रूप में हुई। बताया गया कि कुंभकरण अपनी मां के साथ रहता था। विवाह के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह अत्यधिक शराब का सेवन करता था और अक्सर नशे की हालत में रहता था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है और पुलिस आत्महत्या सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।
बताया गया कि कुंभकरण के छोटे भाई ने भी करीब एक माह पहले आत्महत्या कर ली थी। लगातार दूसरी दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुंभकरण की मौत के बाद अब उसकी मां घर में अकेली रह गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments