सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने की मांग | CRIF से चारलेन निर्माण का प्रस्ताव
तिल्दा -नेवरा। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण के जिला संयोजक एवं युवा भाजपा नेता दीपक शर्मा ने नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की सड़कों और यातायात से जुड़ी समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
दीपक शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्यमार्ग क्रमांक-20 के अंतर्गत आने वाला सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग करीब 70 किलोमीटर लंबा है। यह मार्ग पांच राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कनेक्टिंग मार्ग है। रूट चेंज के लिए भी इस सड़क का उपयोग होने के कारण यहां यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्टिंग मार्ग घोषित करने के साथ ही केंद्रीय सड़क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर निधि (CRIF) से चारलेन निर्माण की मांग रखी। मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने NHAI के संबंधित अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गडकरी ने कहा कि सरकार चाहती है कि सड़कों को लेकर लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
मुलाकात के दौरान दीपक शर्मा और भाजपा तिल्दा-नेवरा शहर उपाध्यक्ष सौरभ जैन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे और प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया। राजकीय गमछे को देखकर गडकरी ने दीपक शर्मा से इसके बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने बताया कि यह गमछा छत्तीसगढ़ के राजकीय सम्मान का प्रतीक है

