Homeछत्तीसगढ़तिल्दा नगर पालिका में फिर बदली PIC, भाजपा की अंदरूनी खींचतान तेज

तिल्दा नगर पालिका में फिर बदली PIC, भाजपा की अंदरूनी खींचतान तेज

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। माध्यमिक शाला भरूहीबांस के हेडमास्टर पर दो महिला शिक्षिकाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पुलिस और स्थानीय विधायक से की गई है, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं।वाड्रफनगर के माध्यमिक शाला भरूहीबांस के हेडमास्टर मनोज गुप्ता पर दो महिला शिक्षिकाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, एक शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि बच्चे को फीडिंग कराने के दौरान हेडमास्टर कथित तौर पर छिपकर देखते थे। वहीं, पीरियड्स के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट मांगने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों शिक्षिकाओं ने इस संबंध में बलंगी पुलिस चौकी और क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की है। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल के हेडमास्टर पर 2 टीचर्स ने लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ कथित उत्पीड़न मामले की जांच को लेकर पीड़िता ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में मौजूदा जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एक वरिष्ठ IAS अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।बिलासपुर में IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ कथित उत्पीड़न मामले में जांच को लेकर नई कानूनी पहल हुई है। पीड़िता ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की जांच पर सवाल उठाए हैं। याचिका में कहा गया है कि जब मामले की जांच IPS अधिकारी ही कर रहे हैं, तो निष्पक्षता पर संदेह की स्थिति बनती है। इसलिए जांच किसी वरिष्ठ IAS अधिकारी से कराई जाए। अब इस मामले में हाईकोर्ट के रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं।

IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता,

बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक किसान करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ को कंधे पर लादकर पैदल थाने पहुंच गया. यह पूरामामला भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड-14 का है. धान के खेत में काम कर रहे किसानों को अचानक मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी अचानक खेत में मगरमच्छ नजर आने से शुरुआत में ग्रामीण सहम गए. हालांकि, कुछ देर बाद किसानों ने सूझबूझ दिखाई और बिना उसे नुकसान पहुंचाए पकड़ने की कोशिश की. मगरमच्छ को काबू में करने के बाद उसका मुंह रस्सी से बांध दिया गया,इसके बाद किसान अमित कुमार ने मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठाया और पैदल भीमनगर थाना की ओर निकल पड़ा रास्ते में इस अनोखे नजारे को देखने के लिए लोग रुकते रहे. कई लोगों ने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड किया.

मगरमच्छ को कंधे पर उठाकर थाने पहुंचा किसान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक जंगली बंदर ने पालने से 5 महीने की बच्ची को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। परिवार वालों ने दौड़ाया तो बच्ची को ड्रम में ही छोड़कर बंदर भाग निकला। घटना के बाद घर वालों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए।स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां बच्ची का NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में इलाज किया जा रहा है, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। मामला लखनपुर ब्लॉक के ग्राम रजपुरी का है। इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। बंदर की हरकत से गांव वाले डरे हुए हैं।

बंदर ने बच्ची को पालने से उठाकर ड्रम में डुबोया

रायपुर में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के दौरान ACB और EOW ने एक और बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, मार्च–अप्रैल 2020 के लॉकडाउन के दौरान अनवर ढेबर के कथित निर्देश पर ए.पी. डिस्टिलरीज से करीब 8400 पेटी शराब का अवैध परिवहन कर उसकी बिक्री की गई। जांच में यह भी आरोप है कि इसी दौरान कथित तौर पर निम्न गुणवत्ता की शराब तैयार कर बाजार में बेची गई। अवैध परिवहन में इस्तेमाल एक वाहन को आज भिलाई से जब्त किया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े 24 वाहन पहले ही जब्त किए जा चुके हैं। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

अनवर ढेबर गैंग ने ,लॉकडाउन में 8400 पेटी शराब बेचीं

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कथित ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर ‘सोनू’ नाम बताकर एक लड़के ने उससे दोस्ती की। लड़के ने करीब 6 महीने तक अपनी धार्मिक पहचान छिपाई और शादी के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।युवती का दावा है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, मंदिर जाने और हिंदू त्योहार मनाने से रोका गया। बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया।मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

सोनू बनकर दोस्ती, शादी के बाद सुफरान नाम सामने आया

संसद परिसर में हुए विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर वाराणसी पुलिस ने राहुल गांधी समेत तीन सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है. शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान सनातन धर्म और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई. पुलिस ने नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत तीन सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान किए गए नाटक से सनातन धर्म और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची. यह मामला वाराणसी के कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है.यह FIR कुछ संतों की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है. शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संसद में हुए प्रदर्शन के दौरान सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक तरीके से बात की गई.

राहुल गांधी और पप्पू यादव पर FIR

कोरबा के रजगामार क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। डुमरडीह जंगल के पास मुख्य मार्ग पर कथित रूप से नशे में धुत कार सवारों ने स्कूटी सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 6 वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान पिता ने भी दम तोड़ दिया। मां की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, ग्राम मौहार निवासी चैत राम राठिया अपनी पत्नी सुमित्रा राठिया और 6 वर्षीय बेटे दिशांत राठिया के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। ई दौरान डुमरडीह जंगल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई।
नशे में रफ्तार का कहर! कार ने स्कूटी  को रौंदा
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments