Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में अभिमन्यु वर्मा शामिल

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में अभिमन्यु वर्मा शामिल

तिल्दा नेवरा

तिल्दा-नेवरा के लिए गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा को संगठन की प्रांतीय शाखा का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के पेंशनरों और संगठन पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
खबर
तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डी.पी. मनहर एवं महासचिव रतनलाल कैवर्त्य ने तिल्दा तहसील शाखा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा को संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।
इस संबंध में तिल्दा तहसील शाखा की बैठक में जानकारी दी गई। बैठक में वरिष्ठ सदस्य रामावतार पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में तिल्दा तहसील को प्रतिनिधित्व मिलना पूरे विकासखंड के पेंशनरों की एकजुटता और संगठन की सक्रियता का सम्मान है।
अभिमन्यु वर्मा की नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर जवाहर लाल सिरमौर, एस.एन. गुप्ता, सेवादास वैष्णव, भागीरथी पांसे, के.एम. वर्मा, लेवन प्रसाद वर्मा, घनश्याम वर्मा, तुलसीराम वर्मा, जिला अध्यक्ष प्रकाश जाधव, सुखीराम धृतलहरे, देवनाथ वर्मा, बी.पी. वर्मा, रघुनंदन लाल वर्मा, रघुनंदन लाल शांडिल्य, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, दानीराम वर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, हरीश्चन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र कुमार नायक, हेमलाल वर्मा, घनश्याम प्रसाद नायक और गोपाल प्रसाद वर्मा सहित संगठन के अनेक सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments