Homeछत्तीसगढ़तिल्दा खरोरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा:तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुसी:युवक की...

तिल्दा खरोरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा:तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुसी:युवक की मौत

तिल्दा नेवरा

शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है ।शुक्रवार को तिल्दा खररो मार्ग पर स्थित ग्राम नेवरा तुलसी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भारी ट्रक के पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे चक्के  घुस गईहै ।,चालक वाहन में ब्रेक लगाता इसके पहले ट्रक बाइक सवार युवक को कुचलते आगे बढ़ गई ,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।मृतक तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सुंगेरा का रहने वाला है वो, शादियों में बाजा बजाता हथा ।

शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 08-AU 0594 अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र बैकुंठ से सीमेंट भरकर तिल्दा की ओर आ रही थी ।इसी बीच ग्राम तुलसी के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक चलाता आ रहा एक युवक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे चक्के  के नीचे चला गया। ट्रक के नीचे जाते ही बाइक घसीटती ट्रक बाहर चली गई, चालक ट्रक को ब्रेक लगता है इसके पहले ही ट्रक का चक्का उसके शरीर के ऊपर से पर हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव  को तत्काल घटना स्थल  से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बताया जाता है युवक बाजा बजाने के लिए ग्राम लखना जा रहा था। पुलिस ने वाहन जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है..।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments