Homeछत्तीसगढ़ तिरंगे के रंग में रंगा तिल्दा-नेवरा, चौक-चौराहों से स्कूलों और संस्थानों तक...

 तिरंगे के रंग में रंगा तिल्दा-नेवरा, चौक-चौराहों से स्कूलों और संस्थानों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष

तिल्दा-नेवरा। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर तिल्दा-नेवरा शहर सहित आसपास का पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही शहर के शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, पुलिस थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंकों, धार्मिक स्थलों और विभिन्न संस्थानों में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

आजादी के जश्न को लेकर सुबह से ही स्कूली बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चे अपनी स्कूल ड्रेस में विद्यालय पहुंचे और ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। शहर के गांधी चौक, हेमू कॉलोनी चौक, अग्रसेन चौक, परशुराम चौक, सुभाष चौक, दीनदयाल चौक, खूबचंद बघेल चौक और श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा शान से लहराया। लोगों ने अपने घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया।

नेवरा BNB हाई स्कूल में मुख्य अतिथि गणेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया,इस मौके पर एनसीसी के विद्यार्थियों ने शानदार मार्चपास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। स्वामी आत्मानंद स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नगर पालिका में अध्यक्ष चंद्रकला ने फहराया तिरंगा
नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा में स्वतंत्रता दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में मंचीय आयोजन भी हुए। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए नगर के विकास और स्वच्छता के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया। तिल्दा-नेवरा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना हमारा संकल्प है।नगर की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।हम शहीदों के बलिदान को याद कर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।एकता, भाईचारे और सद्भाव के साथ देश को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।आइए, स्वतंत्रता दिवस पर मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।”उन्होंने कहा तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षद, एल्डरमेन, अधिकारी-कर्मचारी, सफाई कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नगर पालिका में ध्वजारोहण

भाई गुरमुख दास गुरुद्वारा में अमृतवेला परिवार तिल्दा द्वारा बाबा गुरमुखदास दरबार में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया.इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारे वाली अम्मा और भगवानदास कोडवानी द्वारा सयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान वंदे मातरम्, जन गण मन और छत्तीसगढ़ के राजगीत अरपा पैरी के धार का गायन हुआ। सुंदर दास पंजवानी ने स्वतंत्रता संग्राम और देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। ध्वजारोहण के बाद देश-प्रदेश की सुख-शांति और तरक्की के लिए अरदास की गई। कार्यक्रम भाई साहब ललित विरानी, कृष्ण विरानी,पार्षद राजेश कोटवानी,सुंदर दास पंजवानी  भीमसेन भोजवानी, रामचंद्र संतवाणी, दिलीप असवानी, कन्हैया थावरानी, दीपक निहिचलानी, मनोज विरानी, , अमित कुकरेजा लालचंद बचवानी, मानिक कोडवानी, प्रकाश वरलियानी, राजकुमार जेठवानी, अविनाश, दिलीप केसवानी, जीतू लालवानी, हरीश बहेजा, सुनील चंदनानी, इंद्र तलरेजा, .हर्षा निहिच्लानी,मनोज निहिचलानी,कोमल पंजवानी, मीत खुबवानी,स्वाति खुबवानी,डिम्पल कोडवानी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे

संत कंवर राम चौक पर राम पंजवानी ने ध्वजारोहण किया। जबकि दीनदयाल चोक पर गोपीचंद पंजवानी,बघेल चौक पर चौक पर  श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर पार्षद ज्योति नागवानी ने तिरंगा फहराया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और आसपास के नागरिकों की मौजूदगी रही।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर पार्षद ज्योति नागवानी

कांग्रेस भवन में भी ध्वजारोहण कर देशभक्ति गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बांसटाल स्कूल अंबेडकर चौक, दीनदयाल चौक और हेमू कॉलोनी चौक पर भीझंडा फरया गया और  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक सुमन झा ने ध्वजारोहण किया। आरपीएफ थाना प्रभारी पतीराम जानी के नेतृत्व में आरपीएफ स्टाफ ने तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालाइस अवसर पर ।मनीष कोटवानी,नरेश जोतवानी,कृष्णमूर्ति किट्टू,नरेश केशरवानी,गौरव अग्रवाल बंटीउओस्थित थे , रेलवे साइकिल स्टैंड में भी बांसटाल शासकीय स्कूल के बच्चों की मौजूदगी में स्टेशन मास्टर और भाजपा नेता दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। बच्चों और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।

रेलवे स्टेशन पर भी शान से लहराया तिरंगा

पुलिस थाना में जवानों ने दी तिरंगे को सलामी
पुलिस थाना तिल्दा-नेवरा में थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद देश के महापुरुषों और शहीद जवानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना की गई। पुलिस जवानों ने शानदार परेड के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद थाना प्रभारी ने सभी पुलिसकर्मियों और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
गुरुद्वारा में अरदास, देश की खुशहाली की कामना

.

गांवों में भी दिखा आजादी का उत्साह
तिल्दा-नेवरा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत सरोड़ा में सरपंच ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत गुलगुल में सरपंच तेजराम ने तिरंगा फहराया। काका सहित अन्य ग्राम पंचायतों के भवनों और स्कूलों में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कुल मिलाकर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिल्दा-नेवरा शहर से लेकर गांवों तक एक ही संदेश गूंजता रहा—तिरंगा हमारी शान है, देश हमारी पहचान है और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की जिम्मेदारी हम सभी की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments