छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि गाड़ी सामने से बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के बाद कार सवार कपल ने रोमांस किया और एक-दूसरे को किस किया।स्थानीय लोगों ने जब हादसे का विरोध किया तो कपल और साथ बैठे दोस्तों ने दबंगई दिखाई, जो नशे में थे। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। अब किस और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।हालांकि, इस मामले में किसी की ओर से भी थाने में शिकायत नहीं गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार सवार लोगों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
फुटपाथ पर कार चढ़ाकर KISS करने लगा कपल,
कपड़े बदलना सुना होगा लेकिन क्या कभी नाक बदलने के बारे में सुना है। नहीं सुना तो अब सुन लीजिए क्योंकि ब्रिटेन की महिला यही करती है। उनके पास मजबूरी में ही सही लेकिन नाक बदलने का विकल्प है। वो इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे पर बात करती हैं।चेहरे पर तरह-तरह के मेकअप करके लुक बदलने वाला तरीका कई महिलाओं को आता है। लोग इसके लिए बालों के कलर और हेयर कट पर भी खूब काम करते हैं। मगर ब्रिटेन की जेन हार्डमैन सीधे नाक बदलती हैं। वो ऐसा शौक में करती हैं या उनकी कोई मजबूरी है, उन्होंने अपने वायरल वीडियो में बताया है। आप भी जानिए।जैसे वो कहती हैं कि वाइन पीने के बाद नाक लाल होती है और चेहरा भी। इसलिए मैं गुलाबी नाक लगा लेती हूं। ताकि लोग पहचान न पाएं कि ये असली नहीं प्रोस्थेटिक नाक है।
एक नाक हटाकर लगा लेती हैं दूसरी!
बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के गोठिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने गुस्से में लकड़ी के पाटा से मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मां की मौत हो गई। घटना के ग्राम घोठिया में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे लोकेश गावड़े (28) को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।लोकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी मां शराब पीने की आदी थी. इसी आदत से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया
घरेलू विवाद में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, लकड़ी से सिर पर किया वार
रायपुर। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार और प्रदेश की जनता असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। यह सहायता राशि असम सरकार के माध्यम से राहत और पुनर्वास कार्यों में खर्च की जाएगी।छत्तीसगढ़ की इस मानवीय पहल को आपदा की घड़ी में सहयोग और संवेदना की मिसाल माना जा रहा है।
असम:बाढ़ पीड़ितों के लिए CM ने सौंपा 5 करोड़ का चेक
झारखड के लातेहार जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। डेढ़ टंगवा घाटी में एक बेकाबू कंटेनर ने बाइक और ऑटो को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक और ऑटो सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कंटेनर की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी में पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया। भाजपाइयों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन अजय चंद्राकर ने भाजपा का झंडा फहराया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।इसके विरोध में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और बाहर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि वीडियो को गलत तरीके से पेश कर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।
स्वतंत्रता-दिवस पर अजय का भाजपा झंडा फहराने का वीडियो
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले डीआरजीजवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। जवानों ने गंभीर रूप से बीमार एक आदिवासी ग्रामीण को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद की।जानकारी के अनुसार सुकुमा जिले में डीआरजी जवान स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी के लिए क्षेत्र में रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्हें भीमापुरम क्षेत्र में एक आदिवासी ग्रामीण के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी मिली। ग्रामीण की हालत को देखते हुए जवानों ने बिना देर किए उसे अपने कंधे पर उठाया और अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण मरीज को अस्पताल तक पहुंचाना आसान नहीं था। इसके बावजूद जवानों ने रास्ते की मुश्किलों की परवाह किए बिना बीमार ग्रामीण को कंधे पर लादकर सीआरपीएफ हॉस्पिटल, रायगुड़म तक पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने ग्रामीण का उपचार शुरू किया।.
वर्दी का फर्ज, इंसानियत का धर्म..निभाया जवानो ने ,
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में साधु-संतों के नाम पर फर्जीवाड़े का एक नया मामला सामने आया है. मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश और भगवान महाकाल को जल अर्पित करने की अनुमति लेने के लिए जूना अखाड़े के नाम से कथित तौर पर फर्जी पत्र तैयार किया गया. पत्र पर अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज के नकली हस्ताक्षर और सील का इस्तेमाल किया गया था. जानकारी सामने आने के बाद पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भारती ने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को फर्जी पत्र भी सौंपा गया है. अखाड़े की ओर से साफ किया गया कि हरिगिरि महाराज ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है पत्र में जिन चार संतों के नाम लिखे गए हैं, उनके बारे में जूना अखाड़े को भी जानकारी नहीं है. अखाड़े ने फर्जी पत्र तैयार करने और उसका इस्तेमाल करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में फर्जीवाड़े का मामला आया सामने
यूपी में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लखनऊ में तीन घंटे हुई बारिश के बाद सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। कई इलाकों की गलियां तालाब बन गई हैं।उधर, गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इससे यूपी-एमपी को जोड़ने वाला पुल डूब गया है। पानी कॉलोनियों और घरों तक पहुंच गया है।उत्तराखंड में टिहरी डैम का पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है। ओडिशा में 18 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। जाजपुर के दशरथपुर में कानी नदी पर बन रहा पुल बाढ़ में बह गया।हिमाचल में 30 जून से 15 अगस्त के बीच मानसून से जुड़ी घटनाओं में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार शाम 5 बजे तक राज्य में 103 सड़कें बंद थीं।छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है ..

