Homeछत्तीसगढ़डॉक्टर बलराम उद्धवदास टहिलियानी प्रतिभा सम्मान परिवार ने किया सम्मान

डॉक्टर बलराम उद्धवदास टहिलियानी प्रतिभा सम्मान परिवार ने किया सम्मान

डॉक्टर बलराम उद्धवदास टहिलियानी प्रतिभा सम्मान परिवार ने किया सम्मान

।तिल्दा-नेवरा बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में मंगलवार को डॉक्टर बलराम उद्धवदास टहिलियानी प्रतिभा सम्मान परिवार की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तिल्दा-नेवरा अंचल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्रतिभा सम्मान परिवार ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को मोमेंटो, 500 रुपये नगद, प्रमाण पत्र और पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं तिल्दा-नेवरा नगर पालिका की पार्षद रानी सौरभ जैन ने भी विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

सिंधी समाज के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी.समाजसेवी हीरानंद हरीरामानी की उपस्थिति मेंआयोजित समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं प्रतिभा सम्मान परिवार के प्रेरणास्रोत डॉ. बलराम उद्धवदास टहिलियानी, उनकी पत्नी विद्या टहिलियानी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखेश्वर जाहिरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सम्मानित विद्यार्थियों अंकित झा, विनायक अग्रवाल और यश बघेल ने कहा कि मंच पर सम्मान मिलने से उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने डॉ. बलराम टहिलियानी की पहल और सोच के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर वे अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर शमनलाल खूबचंदानी ने डॉ. बलराम टहिलियानी के साथ विद्यालय में बिताए दिनों को याद किया। कृष्ण मुरारी वर्मा ने डॉ. बलराम टहिलियानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अच्छा चिंतक और प्रेरणास्रोत बताया। समाजसेवी हीरानंद हरीरामानी ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह सम्मान समारोह लगातार विद्यार्थियों को प्रेरणा दे रहा है।

मेहनत और सकारात्मक सोच से लक्ष्य हासिल करें : डॉ. टहिलियानी

गीता मर्मज्ञ डॉ. बलराम उद्धवदास टहिलियानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में महापुरुषों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच के साथ निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, सत्यता और अनुशासन को अपनाते हुए अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने और अच्छे नागरिक बनने का आह्वान किया।

उन्होंने अपने गुरुजनों खोरबहरा राम वर्मा, खूबी राम वर्मा और गंगाधर झा सहित अपने माता-पिता को याद करते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके गुरुजनों, माता-पिता और सहपाठियों के आशीर्वाद का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों को भी अपने बड़ों और गुरुजनों से प्रेरणा लेकर लगातार आगे बढ़ने की सीख दी।

कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों के माता-पिता, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य वासुदेव साहू, राजेंद्र बंजारे एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त योग शिक्षक केंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। अंत में संस्था के प्राचार्य राजेश चंदानी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments