रायपुर: अब तक रेल यात्रियों को AC और हाई क्लास के साथ ही थर्ड एसी में बेडरोल की सुविधा ट्रेन के किराए में इनबिल्ट होती थी, लेकिन रायपुर रेल मंडल अब रायपुर से छूटने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन में ये सुविधा देगा.
2 ट्रेनों में बेडरोल देने की योजना
रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि प्रयोग के तौर पर रायपुर रेल मंडल से छूटने वाली 2 ट्रेनों में बेडरोल देने की योजना बनाई गई है. पहली ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस है, जो दुर्ग से भोपाल तक की है. वहीं दूसरी ट्रेन संपर्क क्रांति है, जो दुर्ग से निजामुद्दीन तक जाती है. अभी तक रेलवे के द्वारा थर्ड एसी और हायर क्लास में बेडरोल की सुविधा उपलब्ध है. ट्रेन के किराया में इनबिल्ट होता है.

