दिल्ली के जंतर-मंतर पर LIC बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं है। कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।
इससे पहले 21 जुलाई की रात को संसद मार्ग पर और 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज हुआ था। इसमें 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी और पुलिस के जवान जख्मी हुए थे।इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है
दोनों के बीच दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी।


